नालागढ़ ब्रेकिंग: सरसा नदी में खनन माफिया द्वारा दो युवकों पर जानलेवा हमले का मामला – भारत केसरी टीवी

नालागढ़ ब्रेकिंग: सरसा नदी में खनन माफिया द्वारा दो युवकों पर जानलेवा हमले का मामला

नालागढ़। पिछले दिनों खनन माफिया द्वारा जेसीबी मशीनें लगाकर सरसा नदी में खनन किया जा रहा था जिसको लेकर जब स्थानीय लोगों को पता चला तो वहां पर स्थानीय युवाओं ने पहुंच कर खनन करने से जब माफिया को रोका तो खनन माफिया द्वारा आधा दर्जन के करीब गुंडे बुलाकर उनके ऊपर ही तेजधार जानलेवा हमला कर दिया हालांकि हमले के बाद पीड़ितों का नालागढ़ के सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है लेकिन घटना के कई दिन भी जाने के बाद भी पुलिस द्वारा माफिया पर उचित कार्रवाई न करने को लेकर पीड़ितों और उनके रिश्तेदारों में खास रोष देखा जा रहा है।

Advertisement

जिसके चलते नालागढ़ सैकड़ो क्षेत्र वासियों ने एकत्रित होकर नालागढ़ के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस से लेकर नालागढ़ एसडीएम कार्यालय तक रोष मार्च निकल कर प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रोष व्यक्त किया गया है और साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों को चेतावनी देकर कहा है कि अगर मामले में उचित कार्रवाई नहीं की गई तो वह उग्र आंदोलन करने को भी मजबूर होंगे जिसकी जिम्मेदारी सरकार और प्रशासन की होगी।

Advertisement

आपको बता दें कि पीड़ितों के परिवार की ओर से एसडीएम नालागढ़ के माध्यम से मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ठाकुर को भी एक ज्ञापन भेजा गया है और उसके माध्यम से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई गई है वहीं पीड़ित के परिवार वालों का कहना है कि जब कोई सरकारी जमीन पर खनन कर रहा था तो अगर स्थानीय युवाओं ने उन्हें खनन करने से रोका तो उनके ऊपर ही जानलेवा हमला कर दिया उन्होंने कहा कि इस मामले में दोनों युवकों की बाल-बाल जान बची है। उन्होंने सरकार और प्रशासन से मामले में आरोपियों की जल्द गिरफ्तार करने और उचित कार्रवाई की मांग उठाई है।

Advertisement

आपको बता दें कि एसडीएम को ज्ञापन देने के बाद क्षेत्रवासी एकत्रित होकर पुलिस थाना नालागढ़ गए और वहां पर एसपी बद्दी इलमा अफरोज से उनकी बातचीत हुई हालांकि इलमा अफरोज ने पीड़ित और उनके परिवार वालों को निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है और उसके बाद प्रदर्शनकारियो ने अपना प्रदर्शन बंद किया।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000