संजौली मस्जिद के कथित अवैध ऊपरी हिस्से को हटाने की मांग, हिंदू संगठनों ने एमसी आयुक्त को सौंपा ज्ञापन – भारत केसरी टीवी

संजौली मस्जिद के कथित अवैध ऊपरी हिस्से को हटाने की मांग, हिंदू संगठनों ने एमसी आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

Advertisement

शिमला की बहुचर्चित संजौली मस्जिद विवाद में सोमवार को एक बार फिर सियासी और सामाजिक सरगर्मी तेज हो गई। अवैध निर्माण हटाने की मांग को लेकर हिंदू संघर्ष समिति के बैनर तले विभिन्न हिंदू संगठनों ने शिमला नगर निगम आयुक्त को ज्ञापन सौंपा। संगठनों ने मस्जिद की निचली दो मंजिलों को छोड़कर ऊपरी हिस्से को अवैध बताते हुए उसे तत्काल हटाने की मांग की है। हिंदू संघर्ष समिति ने नगर निगम को प्रस्ताव दिया कि यदि वक्फ बोर्ड और नगर निगम अवैध हिस्से को हटाने में असमर्थ है, तो समिति स्वयं निःशुल्क श्रमदान कारसेवा के लिए तैयार हैं।
समिति के नेताओं ने कहा कि न्यायालय के आदेशों का पालन सुनिश्चित करना नगर निगम की जिम्मेदारी है और इसमें किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। समिति के सदस्य मदन ठाकुर ने कहा कि अवैध निर्माण हटाने की अंतिम तिथि 29 दिसम्बर निर्धारित की गई है। ऐसे में नगर निगम को चाहिए कि वह न्यायालय के आदेशों का पालन कराए और पूरे मामले की स्टेटस रिपोर्ट मंगवाकर उसे सार्वजनिक करे। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में कानून का समान रूप से पालन नहीं हो रहा है और अवैध निर्माण को लेकर लापरवाही बरती जा रही है। मदन ठाकुर ने कहा कि यदि वक्फ बोर्ड, मस्जिद कमेटी और नगर निगम अवैध हिस्सा हटाने में सक्षम नहीं हैं, तो हिंदू संघर्ष समिति निशुल्क कारसेवा के लिए पूरी तरह तैयार है।#SanjauliMosque
#Shimla
#MunicipalCorporation
#IllegalConstruction
#CivicIssue
#HimachalPradesh

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000