डिप्टी सीएम ने मंडी में बादल फटने की घटना में हुई जनहानि पर जताया शोक – भारत केसरी टीवी

डिप्टी सीएम ने मंडी में बादल फटने की घटना में हुई जनहानि पर जताया शोक

शिमला,मदन शर्मा 29 जुलाई 2025

Advertisement

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने मंडी शहर में आज तड़के हुए बादल फटने की घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

Advertisement

उन्होंने कहा कि यह एक अत्यंत दुःखद और दिल दहला देने वाली त्रासदी है। जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं।

उपमुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार पीड़ित परिवारों को शीघ्र राहत और सहायता पहुंचाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है।

मुकेश अग्निहोत्री ने दिवंगत आत्माओं की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। साथ ही उन्होंने घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000