हिमाचल: खनियारा के पास पंजाब के पर्यटकों की कार नाले में गिरी, चालक की मौत, पांच घायल – भारत केसरी टीवी

हिमाचल: खनियारा के पास पंजाब के पर्यटकों की कार नाले में गिरी, चालक की मौत, पांच घायल

धर्मशाला। खनियारा के खड़ौता मार्ग पर रविवार को घूमने के लिए आये पंजाब के पर्यटकों की गाड़ी अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरने से वाहन चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वाहन में सवार पांच लोगों को गंभीर हालत में टांडा मेडिकल कालेज के रेफर कर दिया गया है।

Advertisement

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जालंधर के 6 लोग एक परिवारिक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए योल आए थे। रविवार को उन्होंने अपनी गाड़ी में घूमने के लिए खनियारा के खड़ौता जाने का कार्यक्रम बनाया। लेकिन खड़ैता पहुंचने से पूर्व ही उनकी नाले में जा गिरी।
इस हादसे में ड्राइवर अरुण कुमार उम्र 41 साल निवासी जालंधर की मौके पर ही मौत हो गई और गाड़ी में सवार अन्य पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें धर्मशाला चिकित्सालय में उपचार के लिए ले जाया गया। जहां से उनकी हालत को गंभीर देखते हुए उन्हें टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

Advertisement

एएसपी वीर बहादुर ने बताया पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। फिलहाल सड़क हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000