दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा श्री राम मंदिर,शिमला में आयोजित सात दिवसीय श्री कृष्ण कथामृत – भारत केसरी टीवी

दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा श्री राम मंदिर,शिमला में आयोजित सात दिवसीय श्री कृष्ण कथामृत

दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा श्री राम मंदिर,शिमला में आयोजित सात दिवसीय श्री कृष्ण कथामृत में श्री आशुतोष महाराज जी की शिष्या साध्वी सुश्री रुपेश्वरी भारती जी ने कथा के द्वितीय दिवस श्री कृष्ण जन्म प्रसंग का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण निराकार ब्रह्म है जो अधर्म ,पाप व अत्याचार मिटाने के लिए अवतरित होते हैं। संसार में नाना प्रकार के रोग ,शोक ,जन्म ,मृत्यु इत्यादि में पड़े  मानव को सन्मार्ग पर लाने के लिए प्रभु अवतरित होते हैं। 

Advertisement

समाज की वर्तमान स्थिति पर चिन्ता व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि आज प्रत्येक मनुष्य का अंतःकरण अंधकारमय है। अज्ञानता के तम से आच्छादित है। जब जब मानव के भीतर अज्ञानता व्याप्त होती है तब तब मानव का समाज मानवता से रिक्त हो जाता है। मानव में मानवीय गुणों का ह्रास होने लगता है। समाज में अधर्म,अत्याचार ,अनाचार ,भ्रष्टाचार ,व्यभिचार आदि कुरीतियां अपना सिर उठाने लगती है । यही कारण है कि हमारे ऋषि-मुनियों ने उस परम तत्व के समक्ष यह प्रार्थना की है कि हे प्रभु हमारे भीतर के अंधकार को दूर कीजिए ताकि ज्ञान प्रकाश को पाकर हम अपने जीवन को सुंदर बना सकें । 

Advertisement

जब तक मानव अज्ञानता के गहन अंधकार से त्रस्त रहेगा तब तक उसका सर्वांगीण विकास संभव नहीं है ।अंधेरा हमें भ्रमित भी करता है और भयभीत भी करता है ।प्रकाश में सब कुछ स्पष्ट दिखता है ।ना कोई भ्रम रहता है ना ही भय।  जिस प्रकार बाहर के प्रकाश से बाहरी अंधकार दूर होता है उसी प्रकार आंतरिक ज्ञान प्रकाश से आंतरिक अज्ञान समस्त नष्ट होता है । ज्ञान की प्राप्ति किसी पूर्ण गुरु की शरण में जाकर ही होगी ।

Advertisement

जो मानव के भीतर उस ईश्वरीय प्रकाश को प्रकट कर देते हैं । यही कारण है कि शास्त्रों में जब भी इस ज्ञान प्रकाश के लिए मानव जाति को प्रेरित किया तो इसकी प्राप्ति हेतु गुरु के सानिध्य में जाने का उपदेश दिया। मात्र केवल बुद्धि से उस ईश्वर को नहीं जाना जा सकता। ईश्वर को जानने के लिए ज्ञान की आवश्यकता होती है। ईश्वर बुद्धि से परे का विषय है। कथा में साध्वी बहनों ने भावपूर्ण भजनों का गायन किया करोशन लाल ठाकुर और रिम्पिका शर्मा के पारिवारिक सदस्यों ने पूजन में हिस्सा लिया।

Advertisement

पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश भारद्वाज, एडिशनल एडवोकेट जरनल एडवोकेट राजन कोहल, प्रधान सूद सभा राजीव सूद,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बटालियन जुनगा बबीता राणा,एसएमओ डॉ राजेश ठाकुर,डॉ दानिश जिन्दल,राकेश शर्मा,अनीता शिनोय ने पावन आरती में शामिल होकर आशीर्वाद प्राप्त किया।

सन्त कबीर दास जी की जयंती के अवसर पर सन्त समाज द्वारा कबीर दास जी की वाणी का गायन भी किया गया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000