वेस्ट से गैस बनाकर पकेगा मां नयना का लंगर, आधुनिक गैस प्रोजेक्ट शुरू करने वाला पहला शक्तिपीठ बना श्रीनयनादेवी मंदिर – भारत केसरी टीवी

वेस्ट से गैस बनाकर पकेगा मां नयना का लंगर, आधुनिक गैस प्रोजेक्ट शुरू करने वाला पहला शक्तिपीठ बना श्रीनयनादेवी मंदिर

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

हिमाचल में आधुनिक प्रोजेक्ट शुरू करने वाला पहला शक्तिपीठ बना श्रीनयनादेवी मंदिर
उत्तर भारत के सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ श्रीनयनादेवी के लंगर भवन में अब सिलेंडर के प्रयोग होने वाले भारी भरकम खर्च की बचत होगी। मंदिर न्यास द्वारा अपना आधुनिक तकनीक आधारित लाखों रुपए की लागत का गैस प्लांट तैयार कर लिया है। गैस प्लांट से पाइपलाइन बिछाकर लंगर भवन में सिलेंडर के साथ कनेक्ट कर दी गई है, जिसके जरिए गैस चूल्हे पर खाना तैयार किया जाएगा। यह हिमाचल के किसी शक्तिपीठ में ऐसा पहला नया प्रोजेक्ट है। इसका लाभ यह होगा कि मंदिर न्यास को सिलेंडरों पर खर्च होने वाली राशि की बचत होगी।
इस संदर्भ में पूछे जाने पर नयनादेवी मंदिर न्यास के अध्यक्ष एवं एसडीएम धर्मपाल चौधरी ने बताया कि लंगर से निकलने वाले वेस्ट से गैस तैयार करने की योजना पर काम पूरा कर लिया है, जल्द ही इस प्रोजेक्ट का शुभारंभ करवाया जाएगा। इसके अलावा लंगर भवन में कोल्ड स्टोर तैयार कर लिया है। 20 लाख रुपए की लागत से यह स्टोर बना है, जिसमें खाद्य वस्तुओं को सुरक्षित रखने की सहूलियत रहेगी।
मंदिर में भक्तों के लिए बे्रकफास्ट-लंच-डिनर
श्रीनयनादेवी मंदिर ही एक ऐसा शक्तिपीठ है, जहां ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर बनता है। हर दिन का मैन्यू अलग रहता है। खाने की क्वालिटी पर पूरा फोकस रहता है। लंगर भवन समेत अन्य जगहों पर साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखा जाता है।
देसी घी का बेसन देश-विदेश में मशहूर
मंदिर न्यास अध्यक्ष धर्मपाल ने बताया कि मंदिर न्यास की अपनी दुकान है, जहां देसी घी का बेसन तैयार होता है। इसकी डिमांड काफी रहती है।#ShriNainaDevi #WasteToEnergy #HimachalPradesh #EcoFriendlyTemple #LangarFacility #Innovation #SustainableEnergy #HPNews #NainaDeviTemple

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000