सोलन ब्रेकिंग : पिकअप किराये पर ली और निर्माणाधीन मकान से उड़ा लिया लो​हे और एल्यूमिनियम का सामान, दो अरेस्ट – भारत केसरी टीवी

सोलन ब्रेकिंग : पिकअप किराये पर ली और निर्माणाधीन मकान से उड़ा लिया लो​हे और एल्यूमिनियम का सामान, दो अरेस्ट

सोलन। धर्मपुर पुलिस ने निर्माणाधीन मकान से लोहे की चादर आदि सामान चुराने वाले दो चोरों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।आरोपियों को आज अदालत में पेश किया गया।

Advertisement

सोलन के एसपी गौरव सिंह के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार सोलन निवासी रामकुमार वर्मा ने शिकायत दर्ज कराई कि 25 नवंबर को उन्हें उनके निर्माधीन मकान के ठेकेदार ने फोन करके बताया कि उनके मकान से कोई लोहे की 32 चादरें, एज्यूमिनियम की350 फीट की फिटिंग और लोहे के 14 एंगल पिकअप वाहन नंबर एचपी16ए—3790 में लादकर ले जा रहा है।

Advertisement

वर्मा की शिकायत पर धर्मपुर पुलिस ने मामले दर्ज करके छानबीन शुरू की। सीसीटीवी फुटेजों की तफसील से छानबीन की गई तो इस चोरी में शामिल दोनों युवकों की पहचान हो गई। इनमें से एक बड़ोग निवासी 28 वर्षीय विनीत कुमार उर्फ विक्की निकला तो दूसरा छबीछा खुर्द गांव निवासी 29 वर्षीय मेहर उर्फ संजू के रूप में पहचाना गया।

Advertisement

दोनों को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने चोरी में उपयोग की गई पिकअप गाड़ी को भी जब्त कर लिया। पूछताछ में पता चला कि चोरीकरने के लिए दोनों ने पिकअप को कुमारह्टी से किराये पर लिया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश करने के साथ ही उनसे चोरी के सामान की बरामदगी के लिए पुलिस रिमांड दिए जाने का आवेदन किया है।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000