ओटीटी पर भी शुरू हो चुका है सरकटे का आतंक, अमेजन प्राइम पर हुई रिलीज – भारत केसरी टीवी

ओटीटी पर भी शुरू हो चुका है सरकटे का आतंक, अमेजन प्राइम पर हुई रिलीज

श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म स्त्री 2 ने बॉक्स ऑफिस पर खूब जादू चलाया है। उनकी फिल्म को इतना पसंद किया गया कि ये फिल्म डेढ़ महीने तक सिनेमाघरों पर टिकी रही है।

Advertisement

हॉरर-कॉमेडी फिल्म को आज के समय में बहुत पसंद किया जा रहा है। ये एक ऐसा जॉनर बन गया है जिसकी फिल्में जैसे ही रिलीज हो रही हैं वो बॉक्स ऑफिस पर छा जा रही हैं। सिनेमाघरों पर धमाल मचाने के बाद अब ओटीटी पर स्त्री 2 रिलीज हो गई है।

Advertisement

फिल्म के ओटीटी पर रिलीज होने का फैंस लंबे समय से इतंजार कर रहे थे। अब ये इंतजार खत्म हो गया है। ओटीटी प्लेटफॉर्म ने भी इसकी ऑफिशियल जानकारी दे दी है।

Advertisement

स्त्री 2 में श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव के साथ पंकज त्रिपाठी, अपारशक्ति खुराना, अभिषेक बनर्जी अहम किरदार निभाते नजर आए हैं। फिल्म में अक्षय कुमार का कैमियो है। जो अगले पार्ट में बड़े रोल में नजर आएगा।

Advertisement

स्त्री 2 को अमेजन प्राइम पर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म को आप फ्री में देख सकते हैं। अब ये फिल्म रेंटल पर नहीं है। अमेजन प्राइम ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके स्त्री 2 की ओटीटी रिलीज की जानकारी दी है। उन्होंने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- स्त्री आ चुकी है। स्त्री प्राइम पर। इसका वीडियो बहुत मजेदार है। हर कोई चीखता हुआ ही नजर आ रहा है। कभी स्त्री को देखकर तो कभी सरकटे को देखकर।

स्त्री 2 को सिनेमाघरों पर 15 अगस्त को रिलीज किया गया था। इस फिल्म के साथ अक्षय कुमार की खेल खेल में और जॉन अब्राहम की वेदा रिलीज हुई थी। दोनों ही बड़े स्टार की फिल्मों को स्त्री 2 ने पीछे छोड़ दिया था। पहले दिन ही कलेक्शन के मामले में ये फिल्में स्त्री 2 से कोसो दूर थीं। उसके बाद से अब तक सिनेमाघरों में जितनी भी फिल्में रिलीज हुई हैं वो स्त्री 2 को मात नहीं दे पाई हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000