नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में मामला दर्ज, आरोपी गिरफ्तार – भारत केसरी टीवी

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में मामला दर्ज, आरोपी गिरफ्तार

सोलन,मदन शर्मा 15 फरवरी 2025:

Advertisement

महिला पुलिस थाना सोलन में 07 जनवरी 2025 को भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64 एवं पोक्सो अधिनियम की धारा 6 के तहत एक मामला दर्ज किया गया था।

Advertisement

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोलन निवासी एक महिला ने पुलिस को शिकायत दी कि उसकी 17 वर्षीय पुत्री घर की सफाई के दौरान दूसरी मंजिल से गिरकर घायल हो गई थी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर उसे शिमला रेफर किया गया।

Advertisement

शिमला में उपचार एवं चिकित्सीय परीक्षण के दौरान पता चला कि पीड़िता गर्भवती है। जब परिजनों ने उससे पूछताछ की, तो उसने बताया कि पड़ोस में रहने वाले युवक मनी रॉय (21 वर्ष), पुत्र कुलवंत सिंह, निवासी तहसील एवं जिला सोलन, हिमाचल प्रदेश ने उसे शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए।

Advertisement

शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर महिला पुलिस थाना सोलन की टीम ने 14 फरवरी 2025 को आरोपी मनी रॉय को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को आज 15 फरवरी 2025 को माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा।

पुलिस द्वारा आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की जा रही है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000