कसौली में 62 ग्राम चिट्टा सहित चार युवक गिरफ्तार — सोलन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पंजाब से लाई गई थी हेरोइन – भारत केसरी टीवी

कसौली में 62 ग्राम चिट्टा सहित चार युवक गिरफ्तार — सोलन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पंजाब से लाई गई थी हेरोइन

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

Advertisement

सोलन, 4 नवम्बर 2025
सोलन पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ अपनी शून्य सहनशीलता नीति (Zero Tolerance Policy) के तहत एक और बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। विशेष जांच इकाई (SIU) सोलन की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर 62.13 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) सहित चार युवकों को गिरफ्तार किया है।

Advertisement

यह कार्रवाई दिनांक 03 नवम्बर 2025 को उस समय की गई जब SIU सोलन की टीम गश्त और अपराधों की रोकथाम के लिए शहर सोलन, कुमारहट्टी, धर्मपुर और कसौली क्षेत्र में रवाना थी। इसी दौरान छतरी मोड़, कसौली के पास स्विफ्ट कार (Punjab नंबर) में सवार चार संदिग्ध युवकों को रोका गया। तलाशी के दौरान उनकी गाड़ी से चिट्टा बरामद हुआ।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस प्रकार की गई है —

1. विरेंद्र सिंह पुत्र श्री सुरजीत सिंह, निवासी जालंधर बाईपास, लुधियाना, पंजाब (उम्र 26 वर्ष)

2. लखविंद्र पुत्र श्री जीवन लाल, निवासी लुधियाना, पंजाब (उम्र 21 वर्ष)

3. कुनाल पुत्र श्री राकेश सोन्फर, निवासी लुधियाना, पंजाब (उम्र 25 वर्ष)

4. किथू मट्टू पुत्र श्री रीषू कुमार मट्टू, निवासी लुधियाना, पंजाब (उम्र 20 वर्ष)

 

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी उक्त नशा सामग्री को कसौली, धर्मपुर और आसपास के क्षेत्रों में युवाओं व छात्रों को सप्लाई करने की फिराक में थे। सोलन पुलिस की तत्परता से इनके मंसूबों पर पानी फिर गया।

जांच के दौरान यह भी पाया गया है कि आरोपी विरेंद्र को छोड़कर अन्य तीन आरोपी पहले भी लुधियाना (पंजाब) के विभिन्न थानों में लड़ाई-झगड़े के मामलों में संलिप्त रह चुके हैं।

आरोपी कुनाल तीन मामलों में

जबकि लखविंद्र और किथू मट्टू एक-एक मामले में आरोपी पाए गए हैं।

मामले के संबंध में पुलिस थाना कसौली में धारा 21 और 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत FIR दर्ज की गई है। आरोपियों को आज अदालत में पेश किया गया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच जारी है

#SolanPolice #Kasauli #DrugFreeHimachal #NDPSAct #Chitta #ZeroTolerance

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000