चंबा में मणिमहेश यात्रियों की थार पर गिरा विशाल पत्थर, पंजाब के युवक की मौत – भारत केसरी टीवी

चंबा में मणिमहेश यात्रियों की थार पर गिरा विशाल पत्थर, पंजाब के युवक की मौत

चंबा: मदन शर्मा

Advertisement

हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के बीच भूस्खलन की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला चंबा जिले के मेहला क्षेत्र से सामने आया है, जहां मणिमहेश यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं की थार वाहन पर पहाड़ी से अचानक एक बड़ा पत्थर गिर गया। हादसे में पंजाब के एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
पुलिस के अनुसार यह हादसा बुधवार तड़के करीब 3 बजे मेहला के पास हुआ। थार में चार श्रद्धालु सवार थे, जो पंजाब से मणिमहेश यात्रा के लिए चंबा पहुंचे थे। इसी दौरान पहाड़ी से गिरा विशाल पत्थर सीधे वाहन के सनरूफ पर आ गिरा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सनरूफ पूरी तरह टूट गया और अंदर बैठे एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
चंबा के पुलिस अधीक्षक विजय कुमार सकलानी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
प्रदेश में मानसून के चलते लगातार हो रही बारिश से भूस्खलन और चट्टानें गिरने की घटनाएं बढ़ गई हैं। प्रशासन ने लोगों और यात्रियों से संवेदनशील क्षेत्रों में यात्रा के दौरान विशेष सावधानी बरतने और मौसम विभाग की चेतावनियों का पालन करने की अपील की है।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000