सिरमौर न्यूज: आधी रात को घर में घुसा भालू, बुजुर्ग महिला पर किया जानलेवा हमला, लगे 50 टांके – भारत केसरी टीवी

सिरमौर न्यूज: आधी रात को घर में घुसा भालू, बुजुर्ग महिला पर किया जानलेवा हमला, लगे 50 टांके

सिरमौर। जिले के पच्छाद उपमंडल की नारग उप तहसील के अंतर्गत द्राविली पंचायत के भजेड़ गांव में एक भालू ने बुजुर्ग महिला पर हमला कर उसे बुरी तरह जख्मी कर दिया। इस दौरान भालू एक घर में घुस गया और बुजुर्ग महिला पर हमला कर दिया।
घायल अवस्था में महिला को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जहां पर उसके सिर में 50 से अधिक टांके लगे हैं। जानकारी के अनुसार द्राबिली पंचायत के भजेड़ गांव निवासी 83 वर्षीय कलावती देवी पत्नी स्व. संतराम परिवार के बाकी सदस्य के साथ घर पर सो रही थी।
लेकिन रात के वक्त परिवार के सदस्य घर के दरवाजे में कुंडी लगाना भूल गए । इसी बीच गांव में मक्की की फसल खाने आया भालू घर में जाकर घुसा और कमरे में सो रही कलावती पर हमला कर उसे बुरी तरह जख्मी कर दिया गया।
वहीं महिला की चीखने -चिल्लाने की आवाज सुनकर परिवार के बाकी सदस्य जाग गए और मौके पर जाकर देखा तो भालू वहां मौजूद था जिसे देखकर सभी के पैरों तले जमीन खिसक गई।
वही शोर सुनकर भालू भी वहां से भाग गया। जिसके बाद महिला को उपचार के लिए सोलन अस्पताल पहुंचाया जहां पर उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000