*जयराम बोले, जो 1500 देने की गारंटी देकर सत्ता में आए, अब जन्ता से वसूल रहे 10-10 रुपए* – भारत केसरी टीवी

*जयराम बोले, जो 1500 देने की गारंटी देकर सत्ता में आए, अब जन्ता से वसूल रहे 10-10 रुपए*

भाजपा जिला महासू की एक बैठक का आयोजन आज शनिवार को ठियोग में किया गया, जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अरुण फालटा द्वारा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि केंद्र में देश के पास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रूप में एक मजबूत एवं निर्णायक नेतृत्व है। यूपीए के 10 साल के शासनकाल में भारत को अंतरराष्ट्रीय मंचों पर सम्मान नहीं मिला था पर प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पिछले 11 वर्ष के कार्यकाल में भारत को अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अद्भुत सम्मान मिला है।
यूपीए के समय भारत की अर्थव्यवस्था 11वे स्थान पर थी और अब चौथे स्थान पर पहुंच गई है, हमने कभी इस बारे में कल्पना भी नहीं की थी। नरेंद्र मोदी के शासनकाल में तीन तलाक, धारा 370 समाप्त हुई और राम मंदिर निर्माण का हम सब का 500 साल का सपना पूरा हुआ। जयराम ठाकुर ने कहा मुख्यमंत्री सुक्खू को सुख की अनुभूति तब होती है जब वह कोई चलती हुई जन कल्याणकारी योजना बंद करते हैं और यह कहते हैं कि मैं वह करूंगा जो करना है। वर्तमान कांग्रेस सरकार आने वाले समय में काम रोकने के लिए जानी जाएगी। हिमाचल प्रदेश में आज चुनाव हो जाए तो भाजपा को एक प्रचंड बहुमत मिलेगा, क्योंकि कांग्रेस की सरकार ने प्रदेश में केवल टैक्स लगाने पर जोर दिया है।
सरकारी बसों के किराए तो कई गुना बढ़ा दिए। अब स्वास्थ्य जांच की पर्ची के भी प्रदेश में 10 रु लिए जाएंगे जो कि नि:शुल्क थी। उनके स्वास्थ्य मंत्री कहते हैं कि हमने यह शुल्क इसलिए लगाया है की पर्ची गुम न हो जाए। अरे हिमाचल प्रदेश में तो चार-चार महीने तक सीटी स्कैन, एमआरआई और अल्ट्रासाउंड की डेट नहीं मिलती है और अब तो आप रोबोटिक सर्जरी की बात कर रहे हैं।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000