हिमाचल में स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा बड़ा बूस्ट: मेडिकल कॉलेजों के आधुनिकीकरण पर 500 करोड़ खर्च, 650 डॉक्टरों की होगी भर्ती – भारत केसरी टीवी

हिमाचल में स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा बड़ा बूस्ट: मेडिकल कॉलेजों के आधुनिकीकरण पर 500 करोड़ खर्च, 650 डॉक्टरों की होगी भर्ती

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

मेडिकल कॉलेजों के उपकरणों के आधुनिकीकरण पर खर्च किए जा रहे 500 करोड़ रुपये: मुख्यमंत्री

 

• सरकार 300 मेडिकल ऑफिसर, 200 विशेषज्ञ डॉक्टर और 150 सुपर-स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की करेगी भर्ती

• हमीरपुर में इसी शैक्षणिक सत्र से शुरू होगा एलाइड हेल्थ साइंसेज कॉलेज

 

शिमला, 30 अगस्त 2026। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य के सभी मेडिकल कॉलेजों में अत्याधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए काम कर रही है। इन मेडिकल कॉलेजों में करीब 500 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक चिकित्सा उपकरण स्थापित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह की अत्याधुनिक मशीनें वर्तमान में दिल्ली स्थित एम्स में ही उपलब्ध हैं। यहां तक कि एम्स बिलासपुर तथा लुधियाना और जालंधर जैसे शहरों में भी अभी ऐसी सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं।

 

मुख्यमंत्री रविवार को नादौन विधानसभा क्षेत्र के कांगू में आयोजित जन स्वास्थ्य शिविर के उद्घाटन अवसर पर संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेजों में आधुनिक तकनीक और उपकरण स्थापित होने से रोगों की जांच और अधिक सटीक होगी तथा लोगों को बिना देरी के सही उपचार मिल सकेगा।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि मेडिकल कॉलेजों के अलावा प्रदेश के सभी 70 आदर्श चिकित्सा संस्थानों में विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति की जा रही है, ताकि लोगों को अपने घर के नजदीक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने बताया कि सरकार 300 मेडिकल ऑफिसर, 200 विशेषज्ञ डॉक्टर और 150 सुपर-स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की भर्ती करने जा रही है। इसी पहल के तहत नादौन, कांगू, गलोड़ और धनेटा के अस्पतालों में भी डॉक्टरों की नियुक्ति की गई है।

 

ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि जोलसप्पड़ स्थित डॉ. राधाकृष्णन राजकीय मेडिकल कॉलेज का जल्द ही उद्घाटन किया जाएगा। यहां उत्तर भारत में अपनी तरह का पहला एलाइड हेल्थ साइंसेज संस्थान स्थापित किया जाएगा। कुलपति को निर्देश दिए गए हैं कि इसी वर्ष से संस्थान में दाखिले शुरू किए जाएं। इससे एलाइड हेल्थ साइंसेज के विशेषज्ञों को हमीरपुर में ही प्रशिक्षण मिल सकेगा।

 

मुख्यमंत्री ने स्थानीय लोगों से जन स्वास्थ्य शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में नादौन और हमीरपुर के अन्य क्षेत्रों में भी इसी तरह के स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे।

 

उन्होंने बताया कि कांगू के वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय को राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल के रूप में चिन्हित किया गया है। यहां नया स्कूल भवन बनाया जाएगा और विद्यार्थियों को आधुनिक शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। प्राथमिक विद्यालय के भवन का निर्माण कार्य भी जल्द शुरू किया जाएगा।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि कठिन आर्थिक परिस्थितियों के बावजूद हिमाचल प्रदेश आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रहा है। प्रदेश सरकार स्वास्थ्य और शिक्षा सहित महत्वपूर्ण क्षेत्रों में धन की कमी नहीं आने दे रही है।

 

इससे पहले कांगू पहुंचने पर मुख्यमंत्री का स्थानीय लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया।

 

 

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000