गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल में आधुनिक शिक्षा पद्धतियों पर प्रशिक्षण, विशेषज्ञों ने दिए महत्वपूर्ण मार्गदर्शन – भारत केसरी टीवी

गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल में आधुनिक शिक्षा पद्धतियों पर प्रशिक्षण, विशेषज्ञों ने दिए महत्वपूर्ण मार्गदर्शन

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

गुरुकुल इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सोलन में दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला: शिक्षक दक्षता विकास की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल ।

Advertisement

गुरुकुल इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सोलन में 22 एवं 23 नवंबर 2025 को सी.बी.एस.ई.-सी.ओ.ई. पंचकूला के सौजन्य से
कौशल / दक्षता आधारित मूल्यांकन प्रणाली (माध्यमिक स्तर)”विषय पर द्वि-दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का सफल एवं प्रभावशाली आयोजन किया गया,
जिसमें गुरुकुल स्कूल तथा क्षेत्र के अनेक प्रतिष्ठित विद्यालयों के शिक्षकों के अध्यापकों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। यह कार्यशाला आधुनिक और कौशल-आधारित शिक्षा प्रणाली को समझने तथा मूल्यांकन की नवीन पद्धतियों को आत्मसात करने के उद्देश्य से आयोजित की गई थी।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम की मुख्य संसाधन व्यक्ति श्रीमती ज्योति भगत, प्रिंसिपल—सॉलिटेयर इंटरनेशनल स्कूल, पंचकूला रहीं, जो शिक्षा क्षेत्र में 20 से अधिक वर्षों के समृद्ध अनुभव और उत्कृष्ट नेतृत्व के लिए जानी जाती हैं। दूसरे संसाधन विशेषज्ञ श्री राम शर्मा, प्रवक्ता इतिहास, ने कौशल आधारित प्रश्न निर्माण एवं मूल्यांकन प्रक्रिया के व्यावहारिक पक्ष पर विस्तृत चर्चा की। दो संसाधन विशेषज्ञों ने शिक्षकों का मार्गदर्शन करते हुए छात्र-केंद्रित अधिगम, अभिनव शिक्षण तकनीकों, प्रोजेक्ट एवं केस-स्टडी आधारित अधिगम और कौशल / दक्षता आधारित मूल्यांकन प्रणाली के प्रभावी कार्यान्वयन पर गहन एवं प्रेरणादायक विचार शर्मा, प्रवक्ता इतिहास, ने कौशल आधारित प्रश्न निर्माण एवं मूल्यांकन प्रक्रिया के व्यावहारिक पक्ष पर विस्तृत चर्चा की।
विद्यालय प्रबंधन ने कार्यशाला के सफल आयोजन के लिए सी.बी.एस.ई.-सी.ओ.ई. पंचकूला का हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए प्रतिभागी शिक्षकों की प्रतिबद्धता, उत्साह और सीखने की सकारात्मक भावना की सराहना की। विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. लखविंदर कौर अरोड़ा ने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम शिक्षा की गुणवत्ता उन्नयन और शिक्षकों की व्यावसायिक दक्षता वृद्धि में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सामूहिक प्रयास और सतत् अधिगम की संस्कृति ही किसी संस्था की वास्तविक शक्ति है, और इसी सहयोगी दृष्टिकोण के माध्यम से गुरुकुल इंटरनेशनल भविष्य में भी उत्कृष्टता के नए आयाम स्थापित करता रहेगा।kulInternationalSchool
#TeacherTrainingWorkshop
#CBSECOEPanchkula
#SkillBasedAssessment
#EducationDevelopment
#Solan
#TeacherEmpowerment
#CBSETraining
#ModernEducation
#Professio

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000