महिला यौन उत्पीड़न की रोकथाम विषय पर कार्यशाला का आयोजन

सोलन मदन शर्मा 18 दिसंबर, 2024

Advertisement

डॉ यशवंत सिंह परमार औदयानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी में महिला यौन उत्पीड़न (रोकथाम निषेध और निवारण) अधिनियम पर आंतरिक महिला शिकायत समिति द्वारा एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में औदयानिकी महविद्यालय, विस्तार शिक्षा निदेशालय एवं प्रशासनिक खंड के चतुर्थ क्षेर्णी, फील्ड एवं लैब और आऊटसोर्स सफाई कर्मचारियों की भागीदारी सुनिश्चित की गई। विश्वविद्यालय की आंतरिक महिला शिकायत समिति के सभी कार्यकारी अधिकारियों ने भी इस कार्यशाला में भाग लिया।

उपकुलसचिव एवं सदस्य सविता ठाकुर ने समस्त महिला कर्मचारियों का स्वागत किया और समिति के गठन के उद्देश्य के बारे में बताया। इस अवसर पर समिति की पीठासीन अधिकारी डॉ आशु चंदेल ने महिला कर्मचारियों को आयोग की गतिविधियों से अवगत करवाते हुए उनके अधिकारों और कर्तव्यों की जानकारी दी। उन्होंने महिलाओं को कार्यस्थल पर सुरक्षित एवं स्वस्थ वातावरण प्रदान करने के विषय में एवं कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न (रोकथाम, निषेध और निवारण) अधिनियम पर जानकारी प्रदान की। डॉ आशु ने अधिनियम के अंतर्गत गठित समितियों को प्रस्तुत शिकायत के तहत जांच प्रक्रियाओं के बारे में भी विस्तृत रूप से अवगत करवाया।

समिति की सदस्य संजना गोयल ने कार्यक्रम में अपने विचार व्यक्त करते हुए समिति के कार्यों की सराहना की। डॉ रजनीश ठाकुर द्वारा धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या हिमाचल की सरकार अपने कार्यकाल के 5 साल पूरे करेगी

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000