*सड़क हादसे में भाई की मौत बनी जीवन का मोड़, खुद एंबुलेंस चालक बन लोगों की सेवा में जुटीं अंजू* – भारत केसरी टीवी

*सड़क हादसे में भाई की मौत बनी जीवन का मोड़, खुद एंबुलेंस चालक बन लोगों की सेवा में जुटीं अंजू*

जसूर मदन शर्मा, 28 ऑक्टुबर

Advertisement

दिसंबर 2023 में हुए एक सड़क हादसे में नूरपुर के गंगथ की अंजू के बड़े भाई की जान चली गई थी। समय पर एंबुलेंस न मिलने से भाई की मौत हुई, तो उन्होंने ठान लिया कि अब किसी और को समय पर मदद न मिलने से न मरना पड़े
अंजू देवी, एंबुलेंस ड्राइवर।

Advertisement

भाई को सड़क हादसे में खो देने का ग़म बहुतों को तोड़ देता है, लेकिन नूरपुर के गंगथ की अंजू ने उसी दर्द को सेवा के संकल्प में बदल दिया। समय पर एंबुलेंस न मिलने से भाई की मौत हुई, तो उन्होंने ठान लिया कि अब किसी और को समय पर मदद न मिलने से न मरना पड़े। आज वही अंजू एंबुलेंस चालक बनकर संकट में फंसे मरीजों के लिए जीवनदायिनी बन चुकी हैं।

दिसंबर 2023 में हुए एक सड़क हादसे में अंजू के बड़े भाई की जान चली गई थी। एंबुलेंस देर से पहुंची, और भाई ने दम तोड़ दिया। इस हादसे ने अंजू को भीतर तक झकझोर दिया। उन्होंने तय किया कि वह खुद एंबुलेंस चलाना सीखेंगी ताकि किसी और की जान देर होने से न जाए। अपने फैसले को अमल में लाने के लिए अंजू ने जसूर स्थित एचआरटीसी (हिमाचल पथ परिवहन निगम) से 60 दिन का ड्राइविंग प्रशिक्षण लिया। उन्होंने भरमौर कॉलेज से बीए की पढ़ाई पूरी की और करीब पांच साल तक भरमौर में बतौर चालक कार्य किया। अब अंजू रणजीत बक्शी जनकल्याण सभा द्वारा नूरपुर

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000