किन्नर कैलाश यात्रा 2025 को अस्थायी रूप से स्थगित किया गया प्रशासन ने सुरक्षा कारणों से लिया फैसला – भारत केसरी टीवी

किन्नर कैलाश यात्रा 2025 को अस्थायी रूप से स्थगित किया गया प्रशासन ने सुरक्षा कारणों से लिया फैसला

शिमला ब्यूरो सुभाष शर्मा 5 अगस्त 2025

Advertisement

जिला किन्नौर में जारी भारी बारिश के चलते किन्नर कैलाश यात्रा 2025 को अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया गया है। यह निर्णय प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया है।

Advertisement

जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि यात्रा मार्ग के विभिन्न हिस्सों में भारी क्षति हुई है। तांगलिप्पी और कांगतंग जैसे क्षेत्रों में तेज बहाव के कारण पुल बह गए हैं। इसके अतिरिक्त, अधिकतर ट्रैकिंग रास्ते फिसलन भरे हो गए हैं या उन पर भूस्खलन हुआ है, जिससे यात्रियों के लिए खतरा उत्पन्न हो गया है।

Advertisement

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जब तक मार्ग की मरम्मत नहीं हो जाती और परिस्थितियाँ अनुकूल नहीं हो जातीं, तब तक यात्रा को दोबारा शुरू नहीं किया जाएगा।

Advertisement

प्रशासन ने यह भी बताया कि वर्तमान में यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं को मिलिंग खड्ड और गुफा जैसे सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया है, जहां उनकी पूरी सुरक्षा सुनिश्चित की जा रही है।

जिला प्रशासन ने सभी श्रद्धालुओं और यात्रियों से अपील की है कि वे अगले आदेश तक यात्रा की कोई योजना न बनाएं और केवल अधिकृत स्रोतों से प्राप्त जानकारी पर ही भरोसा करें।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000