टीजीटी परीक्षा देने आए चंबा के युवक की नगरोटा में होटल में मौत – भारत केसरी टीवी

टीजीटी परीक्षा देने आए चंबा के युवक की नगरोटा में होटल में मौत

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

नगरोटा बगवां थाना क्षेत्र के अंतर्गत चंबा से टीजीटी मेडिकल की परीक्षा देने आए 38 वर्षीय व्यक्ति की होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान हैंड कुमार निवासी चंबा के रूप में हुई है।

Advertisement

 

जानकारी के अनुसार हैंड कुमार मंगलवार रात नगरोटा पहुंचे थे और रात करीब 8 बजे एक होटल में कमरा लेकर ठहरे थे। बुधवार सुबह होटल स्टाफ ने पुलिस को सूचना दी कि होटल में ठहरा व्यक्ति कमरे में मृत अवस्था में पाया गया है।

 

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। पुलिस ने भारतीय सुरक्षा संहिता की धारा 194 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

#NagrotaBagwan #ExamNews #HimachalCrime

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000