सिरमौर मे खैर माफिया के मंसूबों पर फिरा पानी रेड पड़ते ही लाखों की लकड़ी और बाइक छोड़कर भागे तस्कर – भारत केसरी टीवी

सिरमौर मे खैर माफिया के मंसूबों पर फिरा पानी रेड पड़ते ही लाखों की लकड़ी और बाइक छोड़कर भागे तस्कर

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

सिरमौर जिले के पांवटा साहिब में वन माफिया बेखौफ होकर हरे पेड़ों पर कुल्हाड़ी चला रहा है। हालांकि, वन विभाग की मुस्तैदी से पुलिस थाना माजरा के अंतर्गत आरक्षित वन क्षेत्र बांसवाली सी-12 में खैर की लकड़ी की तस्करी के एक बड़े रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। वन विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए लाखों रुपए की अवैध खैर की लकड़ी और तस्करों की एक मोटरसाइकिल को मौके से जब्त किया है।

वन परिक्षेत्र अधिकारी माजरा रेंज सचिन शर्मा द्वारा दी गई शिकायत के अनुसार वन विभाग की टीम तड़के करीब 3:30 बजे आरक्षित वन क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इस दौरान टीम ने देखा कि कुछ लोग तीन मोटरसाइकिलों पर अवैध रूप से खैर की लकड़ी लादकर ले जा रहे हैं। वन विभाग की टीम को अचानक अपने सामने देखकर तस्करों में हड़कंप मच गया। खुद को घिरता देख तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग खड़े हुए।

भागते समय तस्करों की एक बाइक (एचपी 17एफ-3916) और उस पर लदी अवैध खैर की लकड़ी वहीं छूट गई, जिसे टीम ने तुरंत अपने कब्जे में ले लिया। वन विभाग के अनुसार बरामद की गई लकड़ी का अनुमानित बाजार मूल्य करीब 2 लाख 91 हजार 684 रुपए आंका गया है। बाद में जब टीम ने जंगल के अंदर जाकर गहनता से जांच की, तो वहां खैर के तीन पेड़ अवैध रूप से कटे हुए पाए गए। इस पूरी वारदात के दौरान एक पिकअप चालक, जिसकी पहचान नसीम निवासी मिस्सरवाला के रूप में हुई है,

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000