एचपीयू शिमला : विशेष मौके की यूजी परीक्षाओं का शेड्यूल जारी, इस दिन से होंगी शुरू – भारत केसरी टीवी

एचपीयू शिमला : विशेष मौके की यूजी परीक्षाओं का शेड्यूल जारी, इस दिन से होंगी शुरू

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने स्नातक डिग्री कोर्स के शैक्षणिक सत्र 2013 से 2017 तक के विद्यार्थियों को श्रेणी सुधार और डिग्री पूरी करने के लिए दिए परीक्षा के विशेष अवसर की सेमेस्टर सिस्टम की परीक्षा का फाइनल शेड्यूल जारी कर दिया है। 6 मई से शुरू होने वाली परीक्षाओं के पूर्व में जारी संभावित शेड्यूल को लेकर 28 अप्रैल तक आपत्तियां मांगी गई थीं। इस पर विचार करने के बाद विवि ने परीक्षा का फाइनल शेड्यूल जारी कर इसे विवि की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है।विवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो. श्याम लाल कौशल ने कहा कि डेटशीट जारी होने के बाद अब परीक्षार्थी ऑनलाइन अपना एडमिट कार्ड समय से डाउनलोड कर लें। बिना एडमिट कार्ड किसी को भी परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी। शिमला के राजीव गांधी महाविद्यालय और धर्मशाला डिग्री कॉलेज में बनाए परीक्षाओं के केंद्रों को निर्देश दे दिए हैं।

Advertisement

उन्होंने कहा कि रूसा सीबीसीएस सेमेस्टर सिस्टम के तहत संचालित की जा रही इन बैच की डिग्री के जिन छात्रों के परीक्षा रोलनंबर जनरेट नहीं हुए है, वे सुनिश्चित करें कि उन्होंने तय फीस चालान के माध्यम से जमा करवाई है या नहीं। चालान का रैफरेंस नंबर छात्र को भरे गए परीक्षा फार्म में लिखना होगा। उसके बाद ही छात्र का रोल नंबर जारी हो पाएगा ।

Advertisement

किसी भी तरह की समस्या पेश आने पर छात्र विवि की संबंधित परीक्षा शाखा में कार्यदिवस पर संपर्क कर सकता है।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000