हिमाचल में 3,548 ग्राम पंचायतों की मतदाता सूचियां तैयार, 55.19 लाख मतदाता पंजीकृत – भारत केसरी टीवी

हिमाचल में 3,548 ग्राम पंचायतों की मतदाता सूचियां तैयार, 55.19 लाख मतदाता पंजीकृत

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

3,577 ग्राम पंचायतों में से 3,548 की मतदाता सूचियां तैयार

राज्य चुनाव आयोग के एक प्रवक्ता ने बताया कि 3,577 ग्राम पंचायतों में से 3,548 की मतदाता सूचियां तथा 70 शहरी निकायों की मतदाता सूचियां तैयार कर ली गई हैं। शेष 29 ग्राम पंचायतों की मतदाता सूचियां 1 दिसंबर, 2025 तक तैयार हो जाएंगी।

Advertisement

तैयार मतदाता सूचियों के अनुसार, प्रदेश में कुल 55,19,709 मतदाता पंजीकृत हैं, जिनमें 27,26,548 महिलाएं तथा 27,93,161 पुरुष शामिल हैं।

Advertisement

मतदाता अपनी जानकारी की जांच राज्य चुनाव आयोग की वेबसाइट
https://sechimachal.nic.in
या Voter Saarthi App पर भी कर सकते हैं।

प्रवक्ता ने बताया कि जो भी व्यक्ति 1 अक्टूबर 2025 या उससे पहले 18 वर्ष का हो चुका है, वह मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने का पात्र है। यदि किसी पात्र व्यक्ति का नाम अंतिम मतदाता सूची में शामिल नहीं है, तो वह निर्धारित प्रपत्र में दो प्रतियों में आवेदन कर सकता है तथा दो रुपये शुल्क जमा कर संबंधित जिला निर्वाचन अधिकारी या उपायुक्त कार्यालय में आवेदन भेज सकता है। यह प्रक्रिया चुनाव कार्यक्रम घोषित होने तक की जा सकती है।

इसी प्रकार, यदि किसी व्यक्ति का नाम नगर पंचायत, नगर परिषद या नगर निगम की मतदाता सूची में शामिल नहीं है, तो वह निर्धारित प्रपत्र में दो प्रतियों के साथ 50 रुपये शुल्क जमा कर संबंधित निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी तथा उपमंडल अधिकारी के पास आवेदन कर सकता है।

#HIMACHAL #CHUNAV #VATERLIST #POLITICS #UPDATE #2025 #HIMACHAL PRADESH

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000