नालों का गंदा पानी पीने को मजबूर ग्रामीण, विभाग की वादाखिलाफी पर फूटा गुस्सा: बद्दी XEN ऑफिस का घेराव करने की तैयारी में दून की चडियार पंचायत – भारत केसरी टीवी

नालों का गंदा पानी पीने को मजबूर ग्रामीण, विभाग की वादाखिलाफी पर फूटा गुस्सा: बद्दी XEN ऑफिस का घेराव करने की तैयारी में दून की चडियार पंचायत

[ MADAN SHARMA]

Advertisement

दून (हिमाचल प्रदेश):

Advertisement

दून विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत चडियार के गांव विधि नसेरी, कुकुड़ और जुभलापुर में गहराया पेयजल संकट अब जन-आक्रोश का रूप ले चुका है। विभाग की अनदेखी और ठेकेदार व लेबर की लापरवाही के कारण दर्जनों परिवार बरसात के इस मौसम में नालों का गंदा पानी पीने को मजबूर हैं। जल शक्ति विभाग की कार्यप्रणाली से तंग आकर अब ग्रामीणों ने उग्र आंदोलन और बद्दी स्थित XEN कार्यालय के घेराव की चेतावनी दे दी है।

ठेकेदार और लेबर का ‘अजीबोगरीब खेल’

स्थानीय निवासियों का आरोप है कि पाइपलाइन बिछाने के काम में भारी गड़बड़ी की गई है:

चार घरों को 2 इंच की लाइन: महज 4 परिवारों के लिए 2 इंच मोटी पाइपलाइन बिछा दी गई।

सात परिवारों को सवा इंच की लाइन: 7 परिवारों को मात्र सवा इंच की पाइप से जोड़ दिया गया।

स्कूल और घनी आबादी को छोड़ा अधूरा: जहां सबसे ज्यादा आबादी है और प्राइमरी स्कूल स्थित है, वहां 2 इंच की पाइपलाइन बिछाने का काम बीच में ही अधूरा छोड़ दिया गया।

ग्रामीणों का कहना है कि यदि 11 घरों को सवा इंच की लाइन से पानी दिया जाए और 4 घरों को दी गई 2 इंच की लाइन को खोलकर स्कूल व घनी आबादी वाली बस्ती से जोड़ दिया जाए, तो पूरे गांव की पानी की समस्या का स्थायी समाधान हो सकता है।

अफसरों के ढुलमुल रवैये से जनता परेशान

‘आपकी आवाज पट्टा महलोग’ द्वारा प्रमुखता से मुद्दा उठाए जाने के बाद, 27 अप्रैल को उठे इस मामले पर संज्ञान लेते हुए 28 अप्रैल को जल शक्ति विभाग बद्दी के XEN अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे थे। अधिकारियों ने स्थिति का जायजा लेकर ग्रामीणों को आश्वासन दिया था कि चुनावों के तुरंत बाद पाइपलाइन के इस असंतुलन को ठीक कर दिया जाएगा और सभी को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा।

लेकिन चार महीने बीत जाने के बाद भी न तो XEN साहब लौटे और न ही कोई अधिकारी या कर्मचारी। चंडी सब-डिवीजन और बरोटीवाला के बीच क्षेत्राधिकार को लेकर चलती खींचातान का खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। चंडी सब डिवीजन की तरफ़ से काम पूरा कर दिया गया है जबकि बरोटीवाला नींद में सो रहा है

“निद्रा त्यागें अधिकारी, वरना होगा हल्ला बोल!”

चार महीने से केवल झूठे आश्वासनों के सहारे जी रहे ग्रामीणों का धैर्य अब जवाब दे चुका है। गांव के राज कुमार, हरि सिंह, रविंद्र कुमार, जीत राम, कुलदीप, महिंदर, देव राज, शेर सिंह, मेहर सिंह, संतोष कुमार, गुरविंदर, मणी, जसपाल, राम चंद, अतर सिंह, मानवी देवी, चांदनी, राज कुमारी, संध्या, लीला देवी, निशा, सीमा और सुषमा सहित समस्त ग्रामीणों ने एक सुर में विभाग को चेतावनी दी है।

ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल शक्ति विभाग ने समय रहते अपनी कुंभकर्णी नींद त्यागकर समस्या का समाधान नहीं किया, तो वे बद्दी स्थित XEN कार्यालय का घेराव करेंगे और सड़कों पर उतरकर बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे। आपकी आवाज पटटा महलोग के संचालक राजू भाई ने दून विधानसभा क्षेत्र से माननीय विधायक राम कुमार चौधरी जी से अपील कि है कि विभाग को निर्देश देकर पानीं की समस्या का समाधान करवाएं

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000