लोकायुक्त संस्था जनविश्वास और जवाबदेही को करती है मजबूत : कविंद्र गुप्ता – भारत केसरी टीवी

लोकायुक्त संस्था जनविश्वास और जवाबदेही को करती है मजबूत : कविंद्र गुप्ता

[मदन शर्मा ]

Advertisement

न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) चंद्र भूषण बारोवालिया ने राज्यपाल से की भेंट

Advertisement

हिमाचल प्रदेश के लोकायुक्त न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) चंद्र भूषण बारोवालिया ने आज लोक भवन में राज्यपाल कविंद्र गुप्ता से शिष्टाचार भेंट की।

इस अवसर पर न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) बारोवालिया ने लोकायुक्त कार्यालय की वार्षिक रिपोर्ट राज्यपाल को प्रस्तुत की तथा संस्थान के कार्यकलापों और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की।

राज्यपाल ने लोकतांत्रिक व्यवस्था में लोकायुक्त संस्था की महत्वपूर्ण भूमिका पर बल देते हुए कहा कि यह संस्था पारदर्शिता, जवाबदेही और सुशासन को मजबूत करने में अहम योगदान देती है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि लोकायुक्त संस्था भविष्य में भी निष्पक्षता, पारदर्शिता और जनविश्वास के साथ अपनी जिम्मेदारियों का प्रभावी निर्वहन करती रहेगी।

न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) बारोवालिया ने राज्यपाल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लोकायुक्त संस्था आम लोगों की शिकायतों के त्वरित, निष्पक्ष और प्रभावी निवारण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है तथा भविष्य में भी पूरी निष्ठा से अपने दायित्व निभाती रहेगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000