ऊंंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश व ओलावृष्टि, 5 दिन तक खराब रहेगा मौसम – भारत केसरी टीवी

ऊंंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश व ओलावृष्टि, 5 दिन तक खराब रहेगा मौसम

[ मदन शर्मा]

Advertisement

*ऊंंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश व ओलावृष्टि, 5 दिन तक खराब रहेगा मौसम*

Advertisement

 

Advertisement

हिमाचल में मौसम पूरी तरह बदल गया है। प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जहां हल्की बर्फबारी दर्ज की गई हैै। वहीं मध्यम व मैदानी क्षेत्रों में बारिश व ओलावृष्टि हो रही है। वीरवार दोपहर बाद शिमला में अचानक मौसम बदला। इस दौरान जहां शिमला शहर में गरज के साथ हुई जोरदार बारिश हुई और कुछ देर के लिए शहर में अंधेरा छा गया। वहीं ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हुई ओलावृष्टि ने किसानों और बागवानों की चिंताएं बढ़ा दीं। कुफरी, ठियोग और फागू समेत कई इलाकों में हुई भारी ओलावृष्टि हुई।

Advertisement

जिससे फसलों को भारी नुक्सान होने का अंदेशा है। वहीं प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में बुधवार को मौसम मिला जुला रहा। शिमला, मनाली, सुंदरनगर, कुल्लू और लाहौल में बारिश दर्ज की गई। वहीं, रोहतांग और कुंजम दर्रे जैसी ऊंची चोटियों पर ताजा बर्फ के फाहे गिरने से ठंड बढ़ गई। इसके साथ ही चंबा जिले के पांगी उपमंडल की सुसार हिल्स, गुम्मा, सुराल और सचे जोत में 12.7 सैंटीमीटर ताजा बर्फबारी हुई है।

तापमान में आई भारी गिरावट

प्रदेश में बीते कुछ दिनों से बारिश से अधिकतम तापमान 42 डिग्री सैल्सियस तक पहुंच गया था, लेकिन बदले मौसम के कारण यह 30 से 35 डिग्री के बीच आ गया है। वहीं मौसम विभाग ने 5 मई तक तापमान में अधिक बढ़ौतरी होने की संभावना कम है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते पांच मई तक प्रदेश में मौसम के खराब रहने का पूर्व अनुमान है

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000