उपायुक्त किन्नौर ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के संदर्भ में बैठक की अध्यक्षता की – भारत केसरी टीवी

उपायुक्त किन्नौर ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के संदर्भ में बैठक की अध्यक्षता की

[MADAN SHARMA]

Advertisement

उपायुक्त किन्नौर डॉ अमित कुमार शर्मा ने आज यहां उपायुक्त कार्यालय रिकांगपिओ के सम्मेलन कक्ष में जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के उपलक्ष्य में बैठक की अध्यक्षता की।

Advertisement

डॉ अमित कुमार शर्मा ने उपस्थित अधिकारियों से आयोजन स्थल, मार्च पास्ट, विभिन्न स्कूलों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति, लघु नाटिका व पारंपरिक किन्नौरी लोक नृत्य दल पर विस्तृत चर्चा की और भव्य आयोजन के संदर्भ में उनके सुझाव आमंत्रित किए।

उन्होंने आदेशक नागरिक सुरक्षा प्रथम वाहिनी किन्नौर, प्रदेश पुलिस बल एवं भारत तिब्बत पुलिस दल के अधिकारियों से बेहतर समन्वय स्थापित करने का आह्वान किया ताकि जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह से स्थानीय लोगों में सकारात्मक संदेश का प्रचार प्रसार संभव हो सके।

सहायक आयुक्त श्री विपिन कुमार ने बैठक का संचालन किया और उपस्थित अधिकारियों को स्वतंत्रता समारोह के संदर्भ में दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में परियोजना अधिकारी आईटीडीपी घनश्याम कुमार, आदेशक नागरिक सुरक्षा प्रथम वाहिनी किन्नौर सुरेश चौहान, उपनिदेशक उच्चतर शिक्षा कुलदीप सिंह डोगरा, सहायक वन संरक्षण अधिकारी करण कपूर, जिला आयुष अधिकारी डॉ प्रवीण शर्मा, उप निदेशक उद्यान डॉ शमशेर सिंह डेहरु सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000