हिमबस प्लस कार्ड में मर्ज होंगे सभी डिस्काउंट कार्ड, सरकारी बसों में यात्रा करने वालों को रोजाना सफर पर मिलेगी छूट – भारत केसरी टीवी

हिमबस प्लस कार्ड में मर्ज होंगे सभी डिस्काउंट कार्ड, सरकारी बसों में यात्रा करने वालों को रोजाना सफर पर मिलेगी छूट

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

हिमाचल में बड़े डिजिटल कदम की ओर बढ़ रही एचआरटीसी, सरकारी बसों में यात्रा करने वालों को रोजाना सफर पर मिलेगी छूट

हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम यात्रियों की सुविधा और डिजिटल व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए जल्द ही ‘हिम बस प्लस कार्ड’ लॉन्च करने जा रहा है। यह नया स्मार्ट कार्ड प्रदेश में अब तक जारी सभी ट्रैवल कार्डों को एक ही प्लेटफॉर्म पर मर्ज करेगा, जिससे यात्रियों को अलग-अलग कार्ड रखने की झंझट से पूरी तरह निजात मिलेगी। इस नई पहल से न केवल टिकटिंग प्रणाली सरल होगी, बल्कि यात्रियों को किफायती, तेज और पारदर्शी यात्रा सुविधा भी मिलेगी। नए हिम बस प्लस कार्ड की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसका चार्ज मात्र एक रुपए प्रतिदिन रखा गया है। यानी बेहद मामूली खर्च में यात्री इस स्मार्ट कार्ड की सभी सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे। कार्ड में सभी श्रेणियों के यात्रियों को पांच प्रतिशत की सीधी छूट मिलेगी, जबकि वरिष्ठ नागरिकों को इसमें 15 प्रतिशत तक की विशेष छूट दी जाएगी।

यह फैसला खासतौर पर नियमित यात्रियों, कर्मचारियों, छात्रों और बुजुर्गों के लिए बड़ी राहत लेकर आएगा। इसमें कार्ड धारक का पूरा डाटा इनबिल्ट रहेगा, जिससे पहचान, टिकट बुकिंग, यात्रा विवरण और भुगतान से जुड़ी सभी जानकारियां सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से दर्ज रहेंगी। नए सिस्टम के लागू होने से कंडक्टरों के काम में भी आसानी आएगी। एचआरटीसी अधिकारियों के अनुसार हिम बस प्लस कार्ड को जल्द ही पूरे प्रदेश में चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा। इसके लिए तकनीकी तैयारियां अंतिम चरण में हैं और जल्द ही इसका पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया जा सकता है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000