मंडी ब्रेकिंग : आज अदालत में पेश होंगे भ्रष्टाचार के आरोपी पधर एसएचओ व एचएएसआई, विजिलेंस ने पूछताछ के साथ घरों पर भी दी है दबिश

मंडी। रिश्वत मामले में राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (विजिलेंस) की टीम आरोपी पधर के एसएचओ और इसी थाने में तैनात एचएएसआई से लगातार पूछताछ कर रही है। आज उनकी पुलिस रिमांड की अवधि समाप्त हाने जा रही है। इसी बीच विजिलेंस टीम ने एसआई और एचएएसआई के घर में दबिश देकर विभिन्न चीजों को लेकर जानकारी जुटाई। निरीक्षण के दौरान आवश्यक दस्तावेज भी कब्जे में लिए। इस दौरान घर से नकदी बरामद नहीं हुई है। एसआई कांगड़ा और एचएएसआई मंडी जिले का रहने वाला है।

Advertisement

विजिलेंस दोनों ही आरोपियों से पुलसिरिमांड के दौरान की गई पूछताछ के आधार पर कई तथ्य जुटाए हैं। शिकायतकर्ता के आरोपों के अनुसार हर तथ्यों को क्रॉस चेक भी किया जा रहा है। शिकायतकर्ता की तरफ से रिश्वत मांगने के आरोप की शिकायत देने के बाद विजिलेंस ने केस का आधार बनाने के लिए रिकॉर्डर में शिकायकर्ता व एसएचओ की रिकॉर्डिंग की है। जिसकी भी वेरीफिकेशन आवाज मिलान से होगी।

Advertisement

आज दोनों आरोपियों का पुलिस रिमांड खत्म होगा और इन्हें दोबारा अदालत में पेश किया जाएगा। रिमांड अवधि के दौरान विजिलेंस सभी तरह के तथ्यों को पूरा करने में जुटी हुई है। बता दें कि शिकायतकर्ता वीरेंद्र कुमार निवासी गांव गवाली तहसील पधर जिला मंडी ने विजिलेंस अधिकारियों को उपरोक्त दोनों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए एक शिकायत दी थी।

Advertisement

जिसमें आरोप लगाया गया था कि दोनों पुलिस थाना पधर में शिकायतकर्ता के खिलाफ दर्ज लड़ाई झगड़े के मामले के निपटारे के बदले में धनराशि की मांग कर रहे हैं। उनकी शिकायत पर विजिलेंस ने जाल बिछाया और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उधर, राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (विजिलेंस) मंडी के डीएसपी प्रियंक गुप्ता ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ लगभग पूरी हो गई है आज उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या हिमाचल की सरकार अपने कार्यकाल के 5 साल पूरे करेगी

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000