धर्मशाला में 25 से 27 फरवरी तक वॉलीबाल का विशेष चयन परीक्षण – भारत केसरी टीवी

धर्मशाला में 25 से 27 फरवरी तक वॉलीबाल का विशेष चयन परीक्षण

सोलन, मदन शर्मा 15 फरवरी 2025 –

Advertisement

राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र, धर्मशाला (जिला कांगड़ा) में 25 से 27 फरवरी, 2025 तक लड़कियों के लिए आवासीय आधार पर वॉलीबाल विशेष चयन परीक्षण आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी केंद्र प्रभारी राकेश जस्सल ने दी।

Advertisement

उन्होंने बताया कि इच्छुक खिलाड़ी 25 फरवरी को सुबह 8:00 बजे भारतीय खेल प्राधिकरण, राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र, खेल परिसर (निकट क्रिकेट स्टेडियम, धर्मशाला) में रिपोर्ट करें। चयनित खिलाड़ियों को अनुभवी प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में विशेष कोचिंग, खेल किट, आधुनिक प्रशिक्षण सुविधाएं और प्रतिस्पर्धात्मक अनुभव प्रदान किया जाएगा।

Advertisement

इसके अलावा, चयनित खिलाड़ियों को शैक्षिक खर्च, निःशुल्क चिकित्सा सुविधा एवं खेल विज्ञान से जुड़ी नवीनतम तकनीकी सहायता भी मिलेगी। अंतिम चयन भारतीय खेल प्राधिकरण के दिशा-निर्देशों के तहत योग्यता, सीटों की उपलब्धता और आयु सत्यापन के आधार पर किया जाएगा।

Advertisement

जरूरी दस्तावेज:
रिपोर्टिंग के समय खिलाड़ियों को निम्नलिखित दस्तावेजों की मूल प्रतियां और दो-दो स्वप्रमाणित फोटो प्रतियां साथ लानी होंगी:

जन्म प्रमाण पत्र

आधार कार्ड

खेल उपलब्धि प्रमाण पत्र

शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र

पासपोर्ट साइज के 4 फोटो

अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें:

अंकुश कुमार (सहायक वॉलीबाल प्रशिक्षक): 98161-07438

अंजलि (सहायक वॉलीबाल प्रशिक्षक): 87085-53893

केंद्र प्रभारी ने यह भी स्पष्ट किया कि चयन परीक्षण में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के लिए खान-पान और रहने की सुविधा उपलब्ध नहीं होगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000