जोगिंद्रा केंद्रीय सहकारी बैंक में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ – भारत केसरी टीवी

जोगिंद्रा केंद्रीय सहकारी बैंक में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

मदन शर्मा

Advertisement

 

Advertisement

सोलन, 9 अक्टूबर। जोगिंद्रा केंद्रीय सहकारी बैंक लिमिटेड के हेड ऑफिस में आज एग्रीकल्चर को-ऑपरेटिव स्टाफ ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट, सांगटी, समरहिल, शिमला द्वारा आयोजित एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ बैंक के चेयरमैन मुकेश शर्मा एडवोकेट ने किया।

 

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य बैंक अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बैंकिंग कार्यप्रणाली, नियामकीय प्रावधानों तथा ऋण प्रबंधन से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी प्रदान करना है।

 

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को केवाईसी (KYC) मानदंडों, जोखिम निगरानी (Risk Monitoring), राजस्व रिकॉर्ड, ऋण दस्तावेजीकरण एवं क्रेडिट अप्रेजल, आय की पहचान (Income Recognition), परिसंपत्ति वर्गीकरण (Asset Classification), प्रावधान संबंधी मानदंडों (Provisioning Norms) तथा सूचना का अधिकार अधिनियम (RTI) जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत जानकारी दी जाएगी।

 

इस अवसर पर चेयरमैन मुकेश शर्मा ने कहा कि बैंकिंग क्षेत्र में बदलते नियमों, नियामकीय आवश्यकताओं और आधुनिक कार्यप्रणाली के अनुरूप अधिकारियों एवं कर्मचारियों का नियमित प्रशिक्षण अत्यंत आवश्यक है। ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम कर्मचारियों की कार्यक्षमता बढ़ाने, बैंकिंग प्रक्रियाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने तथा ऋण प्रबंधन और जोखिम नियंत्रण को अधिक प्रभावी बनाने में सहायक सिद्ध होते हैं।

 

उन्होंने कहा कि सहकारी बैंकिंग व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए कर्मचारियों का ज्ञानवर्धन और कौशल विकास निरंतर जारी रहना चाहिए, ताकि ग्राहकों को बेहतर सेवाएं प्रदान करने के साथ-साथ बैंकिंग कार्यों में निर्धारित नियमों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित किया जा सके।

 

कार्यक्रम में एग्रीकल्चर को-ऑपरेटिव स्टाफ ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट की अधिकारी शिवानी एवं डोला सिंह ने इस सेशन को एड्रेस किया, बैंक के प्रबंध निदेशक पंकज सूद तथा बैंक के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000