सोलन ब्रेकिंग: जाबली में तेज रफ्तार कार ने मारी ट्रक और कार को टक्कर, दो घायल – भारत केसरी टीवी

सोलन ब्रेकिंग: जाबली में तेज रफ्तार कार ने मारी ट्रक और कार को टक्कर, दो घायल

सोलन/कसौली। परवाणू-सोलन एनएच पर जाबली के समीप एक तेज रफ्तार कार का कहर देखने को मिला। चंडीगढ़ की ओर से एक फॉर्च्यूनर कार तेज रफ्तार से आई और डिवाइडर को लांघते हुए सामने वाली सड़क में जा घुसी और शिमला की ओर से आ रहे ट्रक और कार को टक्कर मार दी। इस घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसमें एक फॉच्र्यूनर का चालक और दूसरा ट्रक चालक शामिल है। कार चालक को हल्की चोटें आई हैं।

Advertisement

सभी घायलों को अस्पताल में उपचार के लिए भेजा गया है। दुर्घटना के कारण एनएच पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। हाइवे पुलिस को जैसे ही घटना की सूचना मिली, वह तुरंत मौके पर पहुंची और वाहनों को वहां से हटाया, ताकि राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर जाम न लगे। पुलिस ने इस घटना के संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000