आपदा से नुकसान का जायजा लेने आ रही केंद्रीय टीम, 28 सितंबर से प्रदेश का दौरा – भारत केसरी टीवी

आपदा से नुकसान का जायजा लेने आ रही केंद्रीय टीम, 28 सितंबर से प्रदेश का दौरा

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

सरकार ने बरसात में 3200 करोड़ की क्षति का भेजा है मेमोरेंडम

इस साल के मानसून में हुई क्षति का जायजा लेने गृह मंत्रालय का एक दल हिमाचल दौरे पर आ रहा है। यह अंतर-मंत्रालयी केंद्रीय दल हिमाचल की ओर से भेजे गए क्षति के मेमोरेंडम के अनुसान फील्ड में हुए नुकसान को देखेगा। इसमें बादल फटने, फ्लैश फ्लड और भू-स्खलन से प्रभावित क्षेत्रों में हालात का आकलन किया जाएगा। केंद्रीय टीम के आने की सूचना गृह मंत्रालय के आपदा प्रबंधन प्रभाग ने राज्य सरकार को भेजी है। हिमाचल सरकार ने इस साल मानसून के सीजन में 3200 करोड़ के नुकसान का मेमोरेंडम भारत सरकार को भेजा था।

इसी क्षति के आकलन के लिए यह टीम अब आ रही है। इस टीम की रिपोर्ट पर राज्य सरकार को एनडीआरएफ के तहत मिलने वाले पैसे की राशि तय होगी, जबकि एसडीआरएफ के तहत मिलने वाली धनराशि फाइनांस कमीशन की रिपोर्ट के अनुसार तय होती है। गृह मंत्रालय के अनुसार अंतर-मंत्रालयी केंद्रीय दल के टीम लीडर एवं गृह मंत्रालय में संयुक्त सचिव रामचंद्रुडु 28 सितंबर को गगल एयरपोर्ट पहुंचेंगे। दल प्रभावित क्षेत्रों का फील्ड विजिट कर आपदा से हुए नुकसान और मौजूदा स्थिति का आकलन करेगा।

30 सितंबर को बंजार में फील्ड विजिट

30 सितंबर को बंजार में फील्ड विजिट रखा गया है और दोपहर के बाद टीम शिमला रवाना होगी। इसी शाम को होटल पीटर हाफ में मुख्य सचिव और अन्य सचिवों के साथ इस टीम का डिनर रखा गया है। पहली अक्तूबर को सुबह इस टीम की बैठक मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू से होगी और चंडीगढ़़ वापसी पर शिमला, कसौली और परवाणू के आपदा प्रभावित क्षेत्र का दौरा भी किया जाएगा।

पहली अक्तूबर तक दौरे पर रहेगा दल

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000