वैवाहिक झगड़े में पॉक्सो एक्ट पर SC का बड़ा फैसला, अब तुरंत नहीं होगी गिरफ्तारी – भारत केसरी टीवी

वैवाहिक झगड़े में पॉक्सो एक्ट पर SC का बड़ा फैसला, अब तुरंत नहीं होगी गिरफ्तारी

[MADAN SHARMA]

Advertisement

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, मनोचिकित्सक की जांच के बाद ही की जाएगी कार्रवाई

Advertisement

देश के हर थाने और फैमिली कोर्ट तक पहुंचाई जाए जानकारी

बिना विशेषज्ञ रिपोर्ट के कोई भी कठोर कदम न उठाए पुलिस

पति-पत्नी के बीच वैवाहिक विवाद या बच्चों की कस्टडी से जुड़े मुकदमों में पॉक्सो एक्ट के दुरुपयोग पर सुप्रीम कोर्ट ने गहरी चिंता जताई है। बच्चों को यौन अपराधों से सुरक्षा देने के लिए बनाए गए इस कानून का गलत इस्तेमाल रोकने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने अनिवार्य दिशानिर्देश जारी किए हैं और ऐसे मामलों में तुरंत गिरफ्तारी पर राक लगा दी है। मामला एक वैवाहिक विवाद में मां की तरफ से पिता पर लगाए गए झूठे पॉक्सो केस का है। 2024 में मां ने पिता पर नौ साल की बेटी के यौन शोषण का आरोप लगाया था। सीबीआई जांच में साबित हुआ कि बच्ची की कस्टडी हासिल करने के लिए मां ने झूठी एफआईआर दर्ज करवाई थी। इसे देखते हुए सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस जेबी पारडीवाला और जस्टिस केवी विश्वनाथन की बैंच ने बच्चे की कस्टडी दोबारा पिता को सौंप दी। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि पति-पत्नी किसी भी तरह से केस जीतने और एक-दूसरे के खिलाफ कानूनी बढ़त हासिल करने के लिए बच्चों के यौन शोषण जैसे गंभीर आरोप लगा रहे हैं। गुस्से और अहंकार में अंधे माता-पिता अक्सर गलत सलाहकारों के बहकावे में आकर ऐसा कदम उठाते हैं।

इससे बेकसूर पक्ष को कभी भरा न जा सकने वाला नुकसान और सामाजिक अपमान झेलना पड़ता है। इन टिप्पणियों के साथ सुप्रीम कोर्ट ने देश भर की पुलिस और विशेष पॉक्सो अदालतों को यह अनिवार्य दिशा निर्देश जारी किए हैं कि वैवाहिक विवाद के दौरान दर्ज पॉक्सो मामलों में पुलिस अब तत्काल या रूटीन गिरफ्तारी नहीं कर सकेगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000