सोलन न्यूज : ऊषा शर्मा ने दोबारा संभाला मेयर का पद, होगई भावुक, बोलीं — पूरे नगर का होगा समान विकास

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

सोलन। सरकार द्वारा पार्टी के व्हीप न मानने के आरोप में अपने पार्षदी खोने वाली वाली सोलन नगर निगम की मेयर व वार्ड 12 की पार्षद ऊषा शर्मा तथा पूर्व मेयर तथा वार्ड 8 की पार्षद पूनम ग्रोवर ने सुप्रीम कोर्ट से स्थगनादेश मिलने के बाद आज अपना दोबारा से अपना पदभार संभाल लिया। अपने मीडिया को संबोधन के समय ऊषा शर्मा भावकु हो गईं। इस दौरान सैकड़ों समर्थकों ने कार्यालय पहुंच कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उनके गुट के पूर्व डिप्टी मेयर राजीव कौड़ा और भाजपा के चार पार्षदों ने शैलेंद्र गुप्ता के नेतृत्व में उनसे मिलकर उन्हें शुभकामनाएं दीं।

Advertisement

सूचना दी गई थी कि 22 अगस्त को लगभग तीन बजे नगर निगम में पहुंच कर अपना पदभार संभालेंगी। इसलिए उनके समर्थकों और मीडियों कर्मियों का जमावड़ा तीन बजे से पहले ही निगम कार्यालय में लग गया था। तय समय से लगभग पौना घंटा देरी से ऊषा शर्मा मेयर पट्टिका लगी नगर निगम की कार से निगम परिसर में दाखिल हुईं। उन्हें शुभकामनाएं देने वालों का कार से उतरते ही तांता लग गया। जैसे तैसे वे नगर निगम कार्यालय की पहली मंजिल पर पहुंची जहां पहले से ही उनकी प्रतीक्षा कर रहे समर्थकों व मीडिया कर्मियों के कैमरों से वे घिर गई।

Advertisement

 

Advertisement

शुभकामनाओं के साथ बुके और मिठाई स्वीकार करते हुए वे अपने कार्यालय के सामने पहुंची। कार्यालय की दहलीज पर सिर झुकाने के बाद वे अपनी कुर्सी के नजदीक पहुंची जहां पर दीवार पर मां शूलिनी का चित्र टंगा हुआ मिला। यहां उन्होंने मां शूलिनी को प्रणाम करने के बाद वे कुर्सी के सामने आ खड़ी हुईं। उन्होंने खड़े खड़े मीडिया को संबोधित करना शुरू कर दिया। उन्होंने अपनी इस संघर्ष में लगातार साथ देने वाली जनता और अपने पति को इस प्रारंभिक सफलता का श्रेय दिया। यह कहते हुए उनका गला रूंध गया। भावनाओं पर काबू पाते हुए उन्होंने कहा कि वे नगर निगम क्षेत्र के विकास को अपनी दूसरी पारी समर्पित करना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि वे नगर निगम के किसी भी वार्ड के साथ पक्षपात नहीं करेगी और समूचे नगर के समान विकास को प्राथमिकता देंगी।

Advertisement

इस बीच पूर्व डिप्टी मेयर और ऊषा शर्मा व पूनम ग्रोवर के गुट के माने जाने वाल राजीव कौड़ा भी नगर निगम पहुंच गए। ठीक इसी समय भाजपा के चार पार्षद शैलेंद्र गुप्ता के नेतृत्व में नगर निगम पहुंचे और ऊषा शर्मा के बुके भेंट कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। लेकिन नगर निगम में कांग्रेस के दूसरे पार्षद दिखाई नहीं पड़े। बताया गया कि कई पार्षदों को हिप्पा के प्रशिक्षण में जाने के कारण वे आज नगर निगम नहीं पहुंचे। इस बीच निगम के अलग अलग विभागों के कई अधिकारी भी ऊषा शर्मा से मिलने नहीं पहुंचे।

Advertisement

इस बीच भाजपा के पार्षद शैलेंद्र गुप्ता ने मीडिया से बातचीत में कहा कि भाजपा के सभी पार्षद पुरानी बातों को भुलाकर नगर निगम क्षेत्र में विकास को प्राथमिकता देंगें उन्होंने नगर निगम की राजनीति में रुचि लेने वाले नेताओं से अपील की कि वे अब नगर निगम को उसके हाल पर छोड़ दें।

काफी देर तक समर्थकों से घिरी बैठीं ऊषा शर्मा शाम के समय अपने आवास के लिए रवाना हो गई।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000