आबकारी एवं एनडीपीएस अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर उपायुक्त ने की समीक्षा बैठक – भारत केसरी टीवी

आबकारी एवं एनडीपीएस अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर उपायुक्त ने की समीक्षा बैठक

[MADAN SHARMA]

Advertisement

कृषि क्षेत्र के विकास तथा किसानों को सरकार की विभिन्न योजनाओं का प्रभावी लाभ सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आत्मा परियोजना की गवर्निंग बॉडी की बैठक आज उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में कृषि एवं संबद्ध विभागों द्वारा किसानों के हित में किए जा रहे कार्यों और विभिन्न गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा की गई।

Advertisement

उपायुक्त ने कहा कि सभी लाइन डिपार्टमेंट आपसी बेहतर समन्वय स्थापित कर किसानों तक सरकार की योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी प्रभावी ढंग से पहुंचाएं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि गांव स्तर पर कैंप एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कर किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, विभागीय योजनाओं तथा उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जागरूक किया जाए, ताकि अधिक से अधिक किसान इनका लाभ उठा सकें।

उन्होंने कहा कि जिले के प्रगतिशील किसानों की सफलता की कहानियां तैयार कर उनका व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जाए। ऐसे किसानों द्वारा अपनाई गई नई तकनीकों, सफल कृषि गतिविधियों एवं अनुभवों को अन्य किसानों तक पहुंचाने से उन्हें प्रेरणा मिलेगी और वे भी आधुनिक एवं लाभकारी कृषि गतिविधियों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित होंगे।

उपायुक्त ने किसानों के उत्पादों को बेहतर बाजार एवं मंडी व्यवस्था से जोड़ने पर भी विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि किसानों को उनके उत्पादों के लिए उचित बाजार उपलब्ध करवाने तथा उनकी आय बढ़ाने की दिशा में संबंधित विभाग आपसी समन्वय से प्रभावी कदम उठाएं।

बैठक के दौरान उपायुक्त ने प्रगतिशील किसानों से सीधे चर्चा कर उनके अनुभव एवं सुझाव सुने तथा आवश्यक फीडबैक भी लिया। उन्होंने किसानों की ओर से उठाए गए विषयों पर संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि कृषि क्षेत्र में तकनीकी ज्ञान, नवाचार और प्रभावी विस्तार सेवाओं के माध्यम से किसानों की आय एवं उत्पादकता बढ़ाने के लिए योजनाओं का जमीनी स्तर पर बेहतर क्रियान्वयन आवश्यक है।

बैठक में वर्ष 2026-27 की 353 लाख की जिला विस्तार कार्य योजना पर चर्चा की गई जिसके तहत किसानों के लिए विभिन्न प्रशिक्षण, कौशल विकास, प्रदर्शन, किसान गोष्ठी, एक्सपोजर विजिट तथा अन्य कृषि विस्तार गतिविधियां संचालित की जा रही हैं।

 

इस अवसर पर परियोजना निदेशक, आत्मा राकेश पटियाल ने आत्मा के अंतर्गत संचालित विभिन्न गतिविधियों, उपलब्धियों एवं आगामी कार्ययोजना की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की।

बैठक में उपनिदेशक आत्मा हितेन्द्र ठाकुर सहित कृषि एवं संबद्ध विभागों के सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000