पंचायत इलेक्शन 2026 नामांकन से पहले ही प्रचार को घर-घर पहुंचने लगे भावी उम्मीदवार – भारत केसरी टीवी

पंचायत इलेक्शन 2026 नामांकन से पहले ही प्रचार को घर-घर पहुंचने लगे भावी उम्मीदवार

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

उम्मीदवारी मजबूत करने के लिए टटोल रहे मतदाताओं की नब्ज, हिमाचल में पहली बार 31182 पदों के लिए हो रहे चुनाव

Advertisement

हिमाचल प्रदेश में होने वाले पंचायत चुनावों को लेकर तस्वीर अब पूरी तरह साफ हो गई है। पंचायत चुनाव में अपनी दावेदारी को मजबूत करने के लिए राज्य केा अधिकांश इलाकों में ग्रामीण स्तर पर उम्मीदवारों ने दस्तक देना श्ुारू कर दिया है। हालांकि पंचायत चुनाव को लेकर शेडयूल जरूर तय हो गया है, लेकिन नामांकन भरने से पहले ही राज्य भर में कई उम्मीदवार टोलियां बनाकर चुनाव प्रचार के लिए भी निकल रहे हैं। इस बार पंचायत चुनाव राज्य भर में बड़ा ही दिलचस्प रहने वाला है। राज्य में पहली बार 31 हजार 182 पदों के लिए चुनाव हो रहे हैं। प्रत्येक पंचायत में प्रत्येक व्यक्ति को पांच वोट देने हैं। इस बार के चुनाव में उम्मीदवारों की संख्या में भी इजाफा देखने को मिलेगा। सामान्य व्यक्ति से लेकर एक एचएएस अधिकारी स्तर तक के उम्मीदवार भी इस बार के पंचायत चुनाव में अपनी चुनावी ताल ठोंकने को तैयार हैं। ऐसे में चुनावी मुकाबला दिलचस्प रहने के साथ ही कड़ा भी होने वाला है।

उम्मीदवार अपनी जान-पहचान बढ़ाने के लिए मतदाताओं की नब्ज टटोल रहे हैं और अपनी उम्मीदवारी को पक्का करने के लिए दिन-रात एक कर मतदाता को अपने पक्ष में मतदान करने के लिए उन्हें मना रहे हैं। राज्य में इस बार कुल 3758 पंचायतों में चुनाव करवाए जा रहे हैं । प्रदेश में इस बार 21678 वार्डों में वार्ड सदस्य के लिए मतदान होगा। ब्लॉक समिति चुनावों की बात करें तो इस बार 1769 सीटों पर चुनाव होंगे। जिला परिषद चुनावों में इस बार 251 जिला परिषद सीटों पर चुनाव होंगे। कुल मिलाकर इस बार पंचायत चुनावों का दायरा पहले के मुकाबले और व्यापक हो गया है,

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000