आज से शुरू होगा पंचायत चुनाव का सियासी दंगल, इस दिन तक भरें जाएंगे नामांकन – भारत केसरी टीवी

आज से शुरू होगा पंचायत चुनाव का सियासी दंगल, इस दिन तक भरें जाएंगे नामांकन

[मदन शर्मा]

Advertisement

 

Advertisement

*पंचायत इलेक्शन आज से शुरू होगा सियासी दंगल, इस डेट तक भरे जाएंगे नामांकन*

Advertisement

 

Advertisement

चुनावी मैदान में पूरी ताकत झोंक रहे भाजपा और कांग्रेस समर्थक

हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज संस्थाओं के चुनावी महादंगल के लिए आज से नामांकन प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। ऐसे में राज्य की 3754 पंचायतों में चुनावी माहौल पूरी तरह से गर्म हो गया है। इस बार के चुनावों में राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में यह भी देखने को मिला है कि सरकारी संस्थाओं से सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारी भी पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव में अपनी दावेदारी साबित कर चुनाव मैदान में उतर चुके हैं।

इस बार 31182 पदों के लिए यह चुनाव होने जा रहे हैं। मैदानी हकीकत की बात की जाए, तो जिला परिषद के सहित पंचायत स्तर पर राजनीतिक आकाओं के इशारे पर ही प्रधान-उपप्रधान तक के उम्मीदवार उतारे जा रहे हैं। कांग्रेस और भाजपा दोनों ही पंचायत स्तर पर पूरी तरह से सक्रिय हैं। हालांकि नामांकन प्रक्रिया सात, आठ और 11 मई को पूरी होगी, लेकिन बतौर आजाद उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतरने वाले उम्मीदवारों ने कांग्रेस और भाजपा के खेल को जरूर बिगाड़ दिया है। पंचायती राज संस्थाओं की त्रिस्तरीय प्रणाली में कुल 31214 पदाधिकारियों का चुनाव होना है, जिसमें 21678 पंचायत सदस्य, 3754 पंचायत प्रधान और उपप्रधान, 1769 पंचायत सदस्य तथा 251 जिला परिषद सदस्य शामिल हैं।

सत्ता का सेमीफाइनल तय करेगा विधानसभा की राह

राज्य की 3754 पंचायतों में होने वाले यह चुनाव राज्य की सत्ता का सेमीफाइनल माने जाते हैं और इन चुनावों में जीत विधानसभा का रास्ता साफ कर देती है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000