दिल्ली न्यूज: विनेश फोगाट ने बजरंग पूनिया के साथ जॉइन की कांग्रेस, इस विधानसभा सीट से मिल सकता है टिकट

नई दिल्ली।  पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया कांग्रेस में शामिल होंगे। लंबे समय से इस बात की चर्चा चल रही थी कि दोनों कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। इस चर्चा ने तूल तब पकड़ा था जब दोनों ने बुधवार को कांग्रेस सांसद और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की थी। दोनों पहलवानों और राहुल गांधी की मुलाकात की तस्वीरें सामने आई थी। तस्वीर में पहलवान बजरंग पूनिया, पहलवान विनेश फोगाट राहुल गांधी के साथ खड़े हुए नजर आए थे।

Advertisement

विनेश फोगाट ने रेलवे से दिया इस्तीफा:
पहलवान विनेश फोगाट ने रेलवे से इस्तीफा दे दिया है। सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर उन्होंने लिखा “भारतीय रेलवे की सेवा मेरे जीवन का एक यादगार और गौरवपूर्ण समय रहा है। जीवन के इस मोड़ पर मैंने स्वयं को रेलवे सेवा से पृथक करने का निर्णय लेते हुए अपना त्यागपत्र भारतीय रेलवे के सक्षम अधिकारियों को सौप दिया है। राष्ट्र की सेवा में रेलवे द्वारा मुझे दिये गये इस अवसर के लिए मैं भारतीय रेलवे परिवार की सदैव आभारी रहूँगी।”

Advertisement

कांग्रेस में होंगे शामिल:
विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया आज कांग्रेस में शामिल होंगे। इस बारे में और जानकारी देते हुए हरियाणा कांग्रेस प्रवक्ता केवल ढींगरा ने कहा, “आज वे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर कांग्रेस में शामिल होंगे। पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व जीतने की संभावना जैसे कारकों को ध्यान में रखते हुए तय करेगा कि वे चुनाव लड़ेंगे या नहीं।”

Advertisement

कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ेंगे दोनों पहलवान:
खबर है कि पहलवान बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट (Vinesh Phogat) आज दिल्ली में कांग्रेस में शामिल होंगे। इस मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे मौजूद रहेंगे। दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में दोनों कांग्रेस में शामिल होंगे। खबर है कि चरखी दादरी या जुलाना से कांग्रेस विनेश फोगाट को चुनावी मैदान में उतार सकती है। वहीं बजरंग पूनिया को कांग्रेस बादली से टिकट दे सकती है। खबर है भी है कि बजरंग को कांग्रेस सोनीपत जिले की कोई एक सीट दे सकती है।

Advertisement

कैसे शुरू हुई पहलवानों के कांग्रेस में शामिल होने की चर्चा?
पेरिस ओलंपिक में वजन विवाद के बाद जब विनेश फोगाट ने रिटायरमेंट का ऐलान किया, तो कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा उनके साथ नजर आए। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भी कहा था कि अगर उनके पास पर्याप्त संख्या होती तो, वो विनेश फोगाट को राज्यसभा भेजते. संख्या पूरी नहीं होने के चलते राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने कोई उम्मीदवार खड़ा नहीं किया।

Advertisement

हरियाणा में 5 अक्टूबर को मतदान:
अब कांग्रेस बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट को हरियाणा विधानसभा के चुनावी दंगल में उतारने जा रही है। बता दें कि हरियाणा विधानसभा चुनाव (Haryana Election 2024) के लिए 5 अक्टूबर को मतदान होगा। वहीं 8 अक्टूबर को नतीजे की घोषणा होगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या हिमाचल की सरकार अपने कार्यकाल के 5 साल पूरे करेगी

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000