पेट्रोल-डीजल टैक्सी वालों के लिए बड़ा मौका! 40% सब्सिडी पर बनाएं ई-टैक्सी, 19 तक करें आवेदन – भारत केसरी टीवी

पेट्रोल-डीजल टैक्सी वालों के लिए बड़ा मौका! 40% सब्सिडी पर बनाएं ई-टैक्सी, 19 तक करें आवेदन

[ MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

 

पेट्रोल-डीजल टैक्सियों को ई-टैक्सी में बदलने का मौका, अब 19 तक करें आवेदन, इतनी मिलेगी सब्सिडी

 

राजीव गांधी रोजगार स्टार्टअप योजना की बढ़ी ओवदन तिथि

अब 19 फरवरी तक कर सकेंगे आवेदन-मिलेगी 40 प्रतिशत सब्सिडी

हिमाचल प्रदेश के लाखों टैक्सी संचालको को पैट्रोल-डीजल टैक्सियों को ई-टैक्सी में बदलने को लेकर एक और अवसर प्रदान किया गया है। राज्य परिवहन विभाग द्वारा प्रदेश में स्वच्छ, हरित और पर्यावरण-अनुकूल परिवहन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्ट-अप योजना को लागू किया गया है जिसमें पेट्रोल और डीजल से चलने वाली पुरानी टैक्सियों को ई-टैक्सी में परिवर्तित करने पर 40 प्रतिशत तक सब्सिडी प्रदान की जाएगी। पहले इस योजना के तहत आवेदन करने की तिथि 4 फरवरी तक थी इस अवधी में हालांकि योजना का लाभ उठाने के लिए कम ही आवेदन आए हैं ऐसे में राज्य परिवहन विभाग ने इस योजना को लेकर राज्य के सभी जिलों में फिर से जागरूकता बढ़ाने को लेकर दिशा निर्देश जारी किए हैं। अब इस योजना का लाभ लेने के लिए सभी टैक्सी संचालक 19 फरवरी तक आवेदन कर सकते हैं। इस योजना का मुख्य उद्देश्य टैक्सी चालकों को आत्मनिर्भर बनाना, वायु प्रदूषण को कम करना तथा हरित ऊर्जा को प्रोत्साहित करना है।

परिवहन विभाग के अनुसार, यह योजना विशेष रूप से उन टैक्सी चालकों के लिए लाभकारी सिद्ध होगी जो लंबे समय से इस व्यवसाय से जुड़े हैं और बढ़ती ईंधन लागत के कारण आर्थिक दबाव का सामना कर रहे हैं। ई-टैक्सी अपनाने से न केवल ईंधन खर्च में भारी कमी आएगी, बल्कि रखरखाव खर्च भी कम होगा। वहीं ई-टैक्सी के संचालन की बात की जाए तो इसका संचालन बहुत कम लागत पर

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000