Mandi: दुकान के ताले तोड़कर उड़ाई हजारों की नकदी व सामान, मामला दर्ज – भारत केसरी टीवी

Mandi: दुकान के ताले तोड़कर उड़ाई हजारों की नकदी व सामान, मामला दर्ज

ग्राम पंचायत लांगणा के करवाडा में चोर एक दुकान के ताले तोड़कर दुकान में रखी नकदी और सामान ले उड़े हैं। दुकान मालिक राजमल राणा ने बताया कि उनके भाई की शादी थी जिस कारण वे दुकान नहीं खोल पाए। जब वे दुकान खोलने आए तो देखा कि शटर का ताला टूटा हुआ था, दुकान के अंदर 15 हजार रुपए की नकदी व सामान चोरी हो गया था।

Advertisement

उधर, धर्मपुर क्षेत्र के रोह गांव में स्थित शिव मंदिर में भी चोरी की घटना का समाचार प्राप्त हुआ है। इन्होंने पुलिस अधिकारियों से जल्द इस चोर गिरोह का पर्दाफाश करने की मांग की है।

Advertisement

इसके अलावा स्थानीय लोगों ने भी रात्रि गश्त के साथ लांगणा में पुलिस चौकी खोलने की मांग की है। थाना प्रभारी जोगिंद्रनगर सकीनी कपूर ने बताया कि करवाड़ा में दुकान में हुई चोरी के घटनास्थल का जायजा लेकर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000