*संजौली में मासूम लोगों पर लाठीचार्ज का भाजपा ने जताया विरोध* – भारत केसरी टीवी

*संजौली में मासूम लोगों पर लाठीचार्ज का भाजपा ने जताया विरोध*

*कोई भी तनावपूर्ण स्थिति संभालने में सरकार विफल : परमार*

Advertisement

*भाजपा का संजौली प्रकरण पर प्रतिक्रिया*

Advertisement

*धर्मशाला* मदन शर्मा 12 सिप्तम्बर

Advertisement

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष, कांगड़ा-चंबा के भाजपा प्रभारी व विधायक विपिन सिंह परमार ने संजौली प्रकरण पर जारी बयान में कहा है कि आम जनता पर लाठी चार्ज का भाजपा विरोध करती है। कांग्रेस की सरकार पूरी तरह से निकम्मी सरकार है। यह सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार किसी भी प्रकार की तनावपूर्ण परिस्थिति को संभालने में असफल है। भाजपा संजौली में जनता द्वारा किए गए आंदोलन के साथ है और जिन जिन लोगों को इस धरने में चोटें आई है उनके प्रति संवेदनशील है।
भाजपा का मानना है की आज के आंदोलन को सरकार और अच्छे रूप से संभाल सकती थी, पर सरकार को मंशा यह करने की नहीं थी। सरकार और कांग्रेस के नेता एक सोचे समझे एजेंडा पर कार्य कर रही है। कांग्रेस केवल मात्र हिमाचल और देश में एक एजेंडा खड़ा करना चाहती है।
परमार ने कहा कि संजौली में मासूम लोगों पर लाठी चार्ज किया गया, पानी की बौछार की गई। विपिन परमार ने कहा कि जनता को भी बिना वजह परेशान कर आंदोलनकारी समझा गया, आम जनता जो अपने स्कूली बच्चों को लेने खड़ी थी इनपर भी डंडे बरसाए गए। यह कहां का न्याय है। उन्होंने कहा कि भाजपा कांग्रेस के इस एजेंडे का विरोध करती है। समय समय पर कांग्रेस का नकारात्मक चेहरा जनता के सामने आया है। कांग्रेस की सरकार जनविरोधी सरकार है और आज सरकार का असली चेहरा जनता के बीच उजागर हो चुका है।
गारंटियों को लेकर सत्ता में आई सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार आज हर मोर्चे पर फेल हुई है। कांग्रेस की सरकार कोई भी गारंटी लोगों को नहीं दे सकी है। जिससे प्रदेश की जनता खुद को ठगा सा महसूस कर रही है। भाजपा नेता ने कहा कि सुक्खू की सरकार ने जनविरोधी फैसले लेकर बता दिया है कि यह सरकार जनता की कितना हितैषी है। अब संजौली कांड में आम लोगों पर लाठीचार्च करके बता दिया है कि प्रदेश की सरकार किस एजेंडे के तहत काम कर रही है। भाजपा इसका पूरा विरोध करती है।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000