देहरादून बेकिंग : तूल पकड़ने लगा पंजाब की किशोरी से रोडवेज की बस में दुष्कर्म का मामला, महिला आयोग की अध्यक्ष पीड़िता से मिलीं – भारत केसरी टीवी

देहरादून बेकिंग : तूल पकड़ने लगा पंजाब की किशोरी से रोडवेज की बस में दुष्कर्म का मामला, महिला आयोग की अध्यक्ष पीड़िता से मिलीं

देहरादून। रोडवेज की बस में पंजाब की किशोरी के साथ दुष्कर्म के मामले ने तूल पकड़ना शुरू कर दिया है। उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल कल सुबह बालिका निकेतन पहुंचीं। उन्होंने 16 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एसएसपी और जिला प्रोबेशन अधिकारी से जानकारी ली।

Advertisement

बता दें कि देहरादून आईएसबीटी पर किशोरी 13 अगस्त की शाम को बदहवास हालत में मिली थी। सहमी किशोरी ने मौके पर कुछ नहीं बताया। पुलिस ने उसकी काउंसलिंग कराई गई, तो घटना का खुलासा हुआ।

Advertisement

काउंसलिंग में पता चला कि किशोरी के साथ बस में सामूहिक दुष्कर्म किया गया है। किशोरी पंजाब की रहने वाली है। वह उस समय पंजाब से दिल्ली फिर मुरादाबाद ओर फिर देहरादून पहुंची थी। पटेलनगर इंस्पेक्टर केके लुंठी ने बताया कि मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

Advertisement

पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सूत्रों के मुताबिक, मामले में दो संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है, जिनसे पुलिस पूछताछ की जा रही है। सूत्रों ने बताया कि पूछताछ में पुलिस को कुछ अहम जानकारी भी मिली है। जिसके आधार पर पुलिस आगे की जांच कर रही है।

Advertisement

किशोरी ने बस में गैंगरेप की बात कही है। इससे शक की सुई चालक और परिचालक पर जा रही है। हालांकि अभी तक ये पता नहीं चल सका है कि किस बस में किशोरी के साथ ये घटना हुई। पुलिस फिलहाल आईएसबीटी के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000