अनुसूचित जाति के कल्याणार्थ चलाई जा रही नीतियों व योजनाओं से लोगों को करवाया जा रहा अवगत – भारत केसरी टीवी

अनुसूचित जाति के कल्याणार्थ चलाई जा रही नीतियों व योजनाओं से लोगों को करवाया जा रहा अवगत

[ मदन शर्मा]

Advertisement

सूचना एवं जन संपर्क विभाग के अनुमोदित सांस्कृतिक दलों द्वारा जिला शिमला की विभिन्न अनुसूचित जाति बहुल ग्राम पंचायतों में प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही अनुसूचित जाति कल्याणार्थ नीतियों व योजनाओं से लोगों को जागरूक किया जा रहा है ताकि इन योजनाओं का लाभ उपेक्षित वर्गों को प्राप्त हो सके।

Advertisement

 

जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों को छात्रवृत्ति, स्वरोजगार, कौशल विकास, आवास, शिक्षा, सामाजिक सुरक्षा तथा अन्य कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी उपलब्ध करवाई जा रही है। साथ ही, पात्र लाभार्थियों को आवेदन प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेजों एवं योजनाओं का लाभ प्राप्त करने संबंधी आवश्यक जानकारी भी प्रदान की गई।

 

स्वर साधना कला मंच द्वारा आज ग्राम पंचायत थानाधार व ग्राम पंचायत भूटटी, जयश्वरी लोक नृत्य कला मंच द्वारा ग्राम पंचायत रामनगर व ग्राम पंचायत पुडग, शिव कल्चर ट्रूप हलाेग धामी द्वारा मलयाणा व ग्राम पंचायत रझाणा तथा पूजा कला मंच ने ग्राम पंचायत मंढोल व कोट काइना में गीत-संगीत और नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से लोगों को प्रदेश सरकार द्वारा चलायी जा रही कल्याणकारी नीतियों व योजनाओं के लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया की जानकारी भी दी गई।

 

इस अवसर पर कलाकारों ने बताया कि ऐसे अनुसूचित जाति, जनजाति तथा अन्य पिछड़ा वर्ग जिनकी वार्षिक आय 50 हज़ार रूपए से कम है को अनुवर्ती कार्यक्रम के तहत सिलाई मशीन, बढई व लोहार के कार्य के लिए औजार प्रदान किये जाते हैं और स्वर्ण जयंती आश्रय योजना के तहत अनुसूचित जाती/जनजाति व अन्य पिछड़ा वर्ग के लोगों को 1 लाख 50 हज़ार रूपए मकान निर्माण के लिए दिए जाते हैं। इसके आलावा बीपीएल व 2 लाख रूपए की वार्षिक आय से कम परिवारों के बच्चों को निःशुल्क पीजीडीसीए/डीटीपी का एक वर्ष का कंप्यूटर प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है और अंतरजातीय विवाह पुरस्कार योजना के तहत 02 लाख रूपए की राशि प्रदान की जाती है।

 

इस दौरान विकलांग छात्रवृति योजना के तहत ऐसे अनुसूचित जाति, जनजाति तथा अन्य पिछड़ा वर्ग के अभिभावक जिनकी विकलांगता प्रतिशतता जिला विकलांगता बोर्ड द्वारा 40 प्रतिशत या इससे अधिक आंकी गई हो को 1150 रूपए प्रतिमाह एवं 70 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगजनों को 1700 रूपए प्रतिमाह प्रदान किये जाते हैं। इसके अतिरिक्त, कलाकारों द्वारा नशा मुक्ति, एंटी चिट्टा और सामाजिक जागरूकता पर भी विशेष बल दिया गया।

 

इस अवसर पर ग्राम पंचायत थानाधार की प्रधान सुचेता ठाकुर व ग्राम पंचायत भूटटी की प्रधान ऊषा, ग्राम पंचायत रामनगर के प्रधान राजेश कुमार व ग्राम पंचायत पुडग के प्रधान प्रदीप सवलेईक, ग्राम पंचायत मलयाणा के प्रधान अंकुश शर्मा, ग्राम पंचायत रझाणा के प्रधान नरेश कुमार, मंढोल के प्रधान बबलू जागटा व कोट काइना के प्रधान गोपी लाल सहित स्थानीय पंचायतवासी उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000