Himachal: भरमौर में दर्दनाक सड़क हादसा, एक ही परिवार के 3 लोगों की मौ/त, 2 घायल – भारत केसरी टीवी

Himachal: भरमौर में दर्दनाक सड़क हादसा, एक ही परिवार के 3 लोगों की मौ/त, 2 घायल

हिमाचल प्रदेश के भरमौर में रविवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक परिवार के 3 सदस्यों की जान चली गई और 2 लोग घायल हो गए। यह हादसा भरमौर-भरमाणी सड़क पर सावनपुर के पास आधी रात करीब 12:30 बजे पेश आया है।

Advertisement

इस हादसे में भरमौर के संचूई गांव निवासी 2 भाइयों और एक की पत्नी की मौत हो गई है, जिनकी पहचान  विजय कुमार पुत्र धर्म सिंह, तृप्ता देवी पत्नी विजय कुमार और कमलेश कुमार पुत्र धर्म सिंह के रूप में की गई है। वहीं घायल नंदिनी देवी पुत्री विजय कुमार का इलाज सिविल अस्पताल भरमौर में चल रहा है, जबकि गंभीर रूप से घायल शिवकुमार पुत्र मान सिंह को मेडिकल कॉलेज चम्बा रैफर किया गया है।

Advertisement

पुलिस और स्थानीय लोगों ने रातभर राहत कार्य करते हुए शवों को खाई से बाहर निकाला और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। शवों का पोस्टमार्टम आज भरमौर में किया जाएगा। हादसे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाई है, लेकिन पुलिस जांच में जुटी हुई है।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000