प्रदेश में 238 गाडिय़ां ब्लैकलिस्ट, लाखों के चालान पैंडिंग, पब्लिक ट्रांसपोर्ट सहित निजी वोल्वो पर शिकंजा – भारत केसरी टीवी

प्रदेश में 238 गाडिय़ां ब्लैकलिस्ट, लाखों के चालान पैंडिंग, पब्लिक ट्रांसपोर्ट सहित निजी वोल्वो पर शिकंजा

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

प्रदेश में परिवहन नियमों की अवहेलना कर चालान का भुगतान नहीं करने वाले वाहनों पर परिवहन विभाग ने शिकंजा कस दिया है। इस वर्ष 2026-27 के तहत जून-जुलाई तक ही 238 वाहनों को ब्लैकलिस्ट किया जा चुका है। इनमें निजी वोल्वो बसों के साथ अन्य यात्री और निजी वाहन भी शामिल हैं। इन वाहनों पर लाखों रुपए के चालान लंबित हैं। निर्धारित समय में चालान का भुगतान नहीं करने पर परिवहन विभाग के उडऩदस्ते ने वाहन मालिकों को डिफाल्टर घोषित करते हुए यह कार्रवाई की है। परिवहन विभाग के उत्तर क्षेत्र धर्मशाला मंडल के तहत कांगड़ा-चंबा, ऊना और हमीरपुर में नियमों की अवहेलना करने वाले वाहनों पर कार्रवाई की जा रही है।

इससे पहले वर्ष 2025-26 में लंबित 900 से अधिक चालानों के आधार पर 562 वाहनों को ब्लैकलिस्ट किया गया था। वहीं मौजूदा वर्ष में जून-जुलाई तक 238 वाहन ब्लैकलिस्ट किए जा चुके हैं। इनमें निजी वोल्वो बसों के खिलाफ परमिट नहीं होने, राज्य कर का भुगतान नहीं करने, यात्री सूची नहीं रखने, अनुबंधित वाहन होने के बावजूद रास्ते से सवारियां उठाने, बिना बीमा, फिटनेस और प्रदूषण प्रमाणपत्र के वाहन चलाने समेत अन्य नियमों की अवहेलना के मामले में चालान किए गए थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000