उदयपुर-किलाड़ सड़क पर हिमस्खलन, राज्य में आज से सात दिन बारिश के आसार, जानें पूर्वानुमान – भारत केसरी टीवी

उदयपुर-किलाड़ सड़क पर हिमस्खलन, राज्य में आज से सात दिन बारिश के आसार, जानें पूर्वानुमान

हिमाचल प्रदेश के लाहाैल-स्पीति जिले में उदयपुर-किलाड़ सड़क पर दरेड़ नाला के पास बुधवार देर रात हिमस्खलन से पांगी घाटी का यातायात संपर्क बंद हो गया। इससे मार्ग के दोनों ओर निगम की दो बसों सहित एक दर्जन से अधिक वाहन फंसे रहे । सूचना के बाद बीआरओ की मशीनरी सड़क बहाल करने मौके के लिए रवाना हुई।उधर, राज्य में आज से एक सप्ताह तक बारिश होने का पूर्वानुमान है। इस दाैरान ऊंची चोटियों पर बर्फबारी ही संभावना है। कई भागों में अंधड़ चलने का भी येलो अलर्ट जारी किया गया है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से माैसम में बदलाव आने की संभावना है। शिमला में भी आज माैसम खराब बना हुआ है

Advertisement
माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार आज कुल्लू, मंडी, लाहाैल-स्पीति, शिमला व किन्नाैर जिले के अलग-अलग भागों में हल्की बारिश की संभावना है। 2 से 7 मई तक प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दाैरान कई भागों में 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से अंधड़ चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

कहां कितना न्यूनतम तापमान

शिमला में न्यूनतम तापमान 15.5, सुंदरनगर 21.4, भुंतर 18.1, कल्पा 9.2, धर्मशाला 16.8, ऊना 20.5, नाहन 16.7, केलांग 5.5, सोलन 18.0, मनाली 12.7, कांगड़ा 23.8, मंडी 22.2, बिलासपुर 21.9, हमीरपुर 22.2, चंबा 18.5, डलहाैजी 16.1,  कुफरी 12.4, कुकुमसेरी 7.2, नारकंडा 10.2, भरमाैर 15.2, रिकांगपिओ 12.8, सेऊबाग 16.0, बरठीं 20.9, कसाैली 17.2, पांवटा साहिब 26.0, सराहन 12.4, ताबो 7.9 व बजाैरा में 17.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000