देवभूमि उत्तराखंड की जौनसारी गायिका मंजू नौटियाल को AI वीडियो से बदनाम करने की कोशिश, कड़ी कार्रवाई का एलान – भारत केसरी टीवी

देवभूमि उत्तराखंड की जौनसारी गायिका मंजू नौटियाल को AI वीडियो से बदनाम करने की कोशिश, कड़ी कार्रवाई का एलान

देहरादून,भारत केसरी टीवी 20 अक्टूबर 2025

Advertisement

देवभूमि उत्तराखंड की प्रसिद्ध जौनसारी गायिका मंजू नौटियाल को एक अश्लील AI वीडियो के ज़रिए बदनाम करने का प्रयास किया गया है। सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहे इस वीडियो ने उनके प्रशंसकों और संगीत जगत में आक्रोश पैदा कर दिया है।

Advertisement

मंजू नौटियाल, जिन्होंने ‘सुरतु मामा’ जैसे हिट गानों से जौनसार और गढ़वाली संगीत जगत में अपनी अलग पहचान बनाई, अब डीपफेक तकनीक के दुरुपयोग की शिकार हुई हैं।

Advertisement

संबंधित अधिकारियों ने बताया है कि इस मामले की जांच शुरू कर दी गई है और जिसने भी इस तरह की अश्लील हरकत की है, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साइबर सेल को वीडियो के स्रोत का पता लगाने के निर्देश दिए गए हैं।

Advertisement

इस घटना के बाद कलाकारों और सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं में AI तकनीक के दुरुपयोग को लेकर चिंता बढ़ गई है।
मंजू नौटियाल के प्रशंसक सोशल मीडिया पर उनके समर्थन में पोस्ट कर रहे हैं और दोषियों को जल्द सज़ा दिलाने की मांग कर रहे हैं।

विशेषज्ञों का मानना है कि अब समय आ गया है जब सरकार और तकनीकी प्लेटफ़ॉर्म्स को AI जनरेटेड कंटेंट के दुरुपयोग पर सख्त निगरानी और कानूनी ढांचे को और मजबूत करेगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000