भाजपा का अल्पसंख्यक मोर्चा करेगा स्नेह संवाद प्रदेश भर में होंगे आयोजन, बनाएंगे मोदी मित्र शिमला में तीन जगह होंगे कार्यक्रम – भारत केसरी टीवी

भाजपा का अल्पसंख्यक मोर्चा करेगा स्नेह संवाद प्रदेश भर में होंगे आयोजन, बनाएंगे मोदी मित्र शिमला में तीन जगह होंगे कार्यक्रम

शिमला ब्यूरो सुभाष शर्मा 08/03/2024

Advertisement

भारतीय जनता पार्टी का अल्पसंख्यक मोर्चा राष्ट्रीय स्तर पर स्नेह संवाद कार्यक्रमों का आयोजन कर रहा है। हिमाचल प्रदेश को भी इस संबंध में निर्देश मिले हैं जिसके बाद भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष बिलाल अहमद शाह ने प्रदेश भर में इन कार्यक्रमों का आयोजन करने को कहा है। शिमला में तीन स्थानों पर यह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
राज्य में मुस्लिम बहुल क्षेत्रों मेंं ज्यादा कार्यक्रम करने को कहा गया है। जिलों में चरणबद्ध ढंग से यह स्नेह संवाद कार्यक्रम आयोजित होंगे जिसमें सबसे पहले 10 मार्च को शिमला में तीन स्थानों पर कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। बिलाल ने बताया कि इस कार्यक्रम के जरिए अल्पसंख्यक मोर्चा मोदी मित्र भी बनाएगा। स्नेह संवाद कार्यक्रम को लेकर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष बिलाल अहमद शाह ने कहा कि इसमें लोगों के साथ विभिन्न मामलों में चर्चा की जाएगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार में 10 साल में कितना विकास देश का हुआ और किस वर्ग के लिए सरकार ने क्या काम किए हैं इनके बारे में विस्तार से बात होगी। उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक समुदायों के हित में केन्द्र सरकार ने जो विकासात्मक कार्य किए हंै उनकी भी जानकारी यहां दी जाएगी। देश में अमन, चैन बरकरार रहे इसके लिए मोदी सरकार ने बेहद प्रयास करके देश को नए मुकाम पर पहुंचाया है। उन्होंंने कहा कि स्नेह संवाद कार्यक्रम में लोग की बात सुनी जाएगी और उन्हें पार्टी की नीतियों व कार्यक्रमों के बारे में बताया जाएगा। पहली बार प्रदेश में इस तरह का कार्यक्रम आयोजित होगा।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000