न्यायालय से फरार घोषित भगोड़ा आरोपी गिरफ्तार, सोलन बस स्टैंड से दबोचा गया वीरेंद्र उर्फ बाबू – भारत केसरी टीवी

न्यायालय से फरार घोषित भगोड़ा आरोपी गिरफ्तार, सोलन बस स्टैंड से दबोचा गया वीरेंद्र उर्फ बाबू

सोलन मदन शर्मा धर्मपुर 16 दिसम्बर

Advertisement

पुलिस थाना धर्मपुर की टीम ने भगोड़े अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। दिनांक 15 दिसंबर 2025 को तलाश के दौरान पुलिस ने भगोड़े अपराधी वीरेंद्र कुमार उर्फ बाबू (उम्र 25 वर्ष), पुत्र श्री लेखराम, निवासी गांव गुसाण, डाकघर खड़खल, तहसील कसौली, जिला सोलन को सोलन बस स्टैंड से गिरफ्तार किया।

Advertisement

गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध पुलिस थाना धर्मपुर में अभियोग संख्या 200/2025, दिनांक 15-12-2025, धारा 209 व 269 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ने 26 मार्च 2025 को गांव नौण में अन्य आरोपियों के साथ मिलकर एक घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। इस दौरान आरोपियों ने घर से गैस सिलेंडर, कंप्यूटर, पानी के नल, वायरिंग के स्विच सहित अन्य सामान चोरी किया था। इस संबंध में पुलिस थाना धर्मपुर में पहले ही अभियोग संख्या 49/2025, दिनांक 28-03-2025, धारा 457 व 380 भादंसं के तहत मामला दर्ज किया गया था।

इस चोरी के मामले में कुल 05 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था, जिनमें वीरेंद्र कुमार उर्फ बाबू भी शामिल था। सभी आरोपी माननीय न्यायालय से जमानत पर रिहा थे और पुलिस द्वारा पर्याप्त साक्ष्यों के आधार पर आरोपपत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया गया था।

मामले की सुनवाई के दौरान आरोपी वीरेंद्र कुमार बार-बार न्यायालय में पेश नहीं हुआ, जिसके चलते 09 जून 2025 को माननीय न्यायालय कसौली द्वारा उसे भगोड़ा अपराधी घोषित किया गया था। इसके बाद से पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी, लेकिन आरोपी लगातार ठिकाने बदलकर गिरफ्तारी से बचता रहा।

पुलिस ने अब उसे गिरफ्तार कर लिया है और आज दिनांक 16 दिसंबर 2025 को आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
मामले की जांच जारी है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000