अब बीएड में बिना प्रवेश परीक्षा मिलेगा दाखिला, एचपीयू ने 2658 खाली सीटों पर ओपन एडमिशन की दी मंजूरी – भारत केसरी टीवी

अब बीएड में बिना प्रवेश परीक्षा मिलेगा दाखिला, एचपीयू ने 2658 खाली सीटों पर ओपन एडमिशन की दी मंजूरी

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने प्रदेश के निजी बीएड कालेजों में खाली रह गई 2658 सीटों में अब ओपन एडमिशन को मंजूरी दे दी है। अब प्रवेश परीक्षा में कम अंक पाने वाले या फिर प्रवश परीक्षा में नहीं बैठे छात्र-छात्राएं भी इन सीटों के लिए आवेदन कर सकेंगे। पहले चरण के ऑनलाइन आवेदन 19 से 23 नवंबर के बीच होंगे। विश्वविद्यालय की ओर से बीएड एडमिशन की केंद्रीय कमेटी के कोऑर्डिनेटर और अध्यक्ष ने इस बारे में सूचना दी है। बता दें कि हर वर्ष एचपीयू से संबंधित निजी बीएड कालेजों में खाली सीटों को एनसीटीई के आधार पर भरा जाता है, जिसमें निजी बीएड कालेज बीएड में बची खाली सीटों को अपने स्तरों पर भरते हैं। बुधवार को विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो महावीर सिंह ने खाली सीटों को भरने के लिए इसकी अनुमति दे दी। बीएड की सीटें ओपन एडमिशन होने के बाद इच्छुक विद्यार्थी निजी कालेज में बीएड में प्रवेश ले सकते है। गौरतलब है कि एचपीयू के अधीन 54 निजी बीएड कॉलेज हैं, जिनमें अब भी 2658 सीटें खाली हैं।
हिमाचल वीडियो न्यूज़ एक्सेस
सीटें भरने के लिए चार राउंड के बाद ऑनस्पॉट ऑफलाइन काउंसिलिंग भी आयोजित की गई, लेकिन इसके बाद भी निजी बीएड कालेजों में सीटें खाली थीं। इन खाली सीटों को भरने के लिए एचपीयू ने बीएड प्रवेश परीक्षा में भी 10 प्रतिशत तक का छूट देकर मंगलवार को भी ऑनस्पॉट ऑफलाइन क

Advertisement

#HPU #BEdAdmission #HimachalEducation #OpenAdmission #HPUniversity #HigherEducation #HimachalNews #BEdColleges #EducationUpdate

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000